
गुरुद्वारे के बाद अब कनाडा के हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तान समर्थकों ने बनाया निशाना
AajTak
ब्रिटिश कोलंबिया स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पर हुए हमले की कैनेडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स (CHCC) ने कड़े शब्दों में निंदा की है. संगठन ने इसे खालिस्तानी उग्रवादियों द्वारा की गई तोड़फोड़ करार देते हुए इसे '#Hinduphobia' का जघन्य उदाहरण बताया है.
कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. खालिस्तान समर्थकों ने ब्रिटिश कोलंबिया स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर को निशाना बनाया है. CHCC (कैनेडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स) ने एक वीडियो शेयर कर इस हमले की कड़ी निंदा की है और कनाडा में 'हिंदूफोबिया' पर जताई चिंता है.
ब्रिटिश कोलंबिया स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पर हुए हमले की कैनेडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स (CHCC) ने कड़े शब्दों में निंदा की है. संगठन ने इसे खालिस्तानी उग्रवादियों द्वारा की गई तोड़फोड़ करार देते हुए इसे '#Hinduphobia' का जघन्य उदाहरण बताया है.
'इस तरह की नफरत का कनाडा में कोई स्थान नहीं'
CHCC ने अपने बयान में कहा, 'इस तरह की नफरत भरी हरकतों का कनाडा में कोई स्थान नहीं है.' उन्होंने कनाडा की सभी सरकारों से तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है और सभी कनाडाई नागरिकों से नफरत के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है.
गुरुद्वारे को भी बनाया निशाना
दूसरी ओर कनाडा के वैंकूवर स्थित रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारे को भी खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया है. समर्थकों ने यहां खालिस्तानी नारे लिख दिए. इस घटना के बाद सिख समुदाय के बीच नाराजगी है और इसके लिए सिख अलगाववादियों के एक छोटे समूह को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








