
गुरुग्राम: सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
AajTak
गुरुग्राम के SPR रोड पर दो दिन पहले सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग की गई थी. अब पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने कई दिन तक राहुल की रेकी कर उसके आने-जाने की पूरी जानकारी अपने साथियों को दी. इसी सूचना के आधार पर फायरिंग की गई थी.
सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 25 वर्षीय विशाल निवासी जाजल, जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपी विशाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल की रेकी की और फायरिंग की साजिश रची.
यह वारदात 14 जुलाई 2025 की शाम करीब 5:50 बजे हुई थी, जब राहुल अपनी थार गाड़ी से गांव फाजिलपुर से SPR रोड की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सफेद रंग की टाटा पंच कार में सवार लोगों ने उन पर गोली चला दी. गोली सड़क किनारे एक पोल से टकराई और हमलावर कार में फरार हो गए.
सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग केस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बदशाहपुर की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और उस लोहे के पोल को कब्जे में लिया गया जिस पर गोली लगी थी. पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया.
पुलिस जांच में सामने आया कि विशाल कई बार गुरुग्राम आकर गेस्ट हाउस में रुका और राहुल के आने-जाने के समय, रास्तों और ठिकानों की जानकारी इकट्ठा की. वारदात वाले दिन भी विशाल ने राहुल की गतिविधियों की निगरानी कर अपने साथियों को सूचना दी.
पुलिस ने विशाल नाम के युवक को पकड़ा

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








