
'गुम हैं किसी के प्यार में' एक्ट्रेस का दयाबेन स्टाइल, आपने देखा वीडियो?
AajTak
वीडियो में ऐश्वर्या दयाबेन और नील भट्ट जेठालाल की मिमिक्री करते दिख रहे हैं. ऐश्वर्या वीडियो में बोल रही हैं- आप ये ही कहना चाहते हैं न कि मैं आज कितनी खूबसूरत लग रही हूं. जवाब में नील भट्ट बोल रहे हैं- सिर्फ खूबसूरत नहीं स्वर्ग से उतरी हुई कोकिल कंठी अप्सरा लग रही हो.
टीवी शो गुम हैं किसी के प्यार में एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं. वो इंस्टा रील्स बनाती हैं. शिनचैन तो उनका फेवरेट कार्टून कैरेक्टर है. अक्सर वो शिनचैन स्टाइल में वीडियोज बनाती हैं. हालांकि, इस बार उन्होंने अपना स्टाइल बदल लिया है. और इस बार वो पॉपुलर कॉमेडी कैरेक्टर दयाबेन के अंदाज में दिखीं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












