
गुजरात से एस जयशंकर समेत तीनों BJP उम्मीदवार जाएंगे राज्यसभा, बंगाल से TMC के 6 प्रत्याशी निर्विरोध
AajTak
गुजरात से विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिनेश जेमलभाई अनावडीया और लोखंडवाला जुगल सिंह माथुरजी राज्यसभा पहुंच गए हैं. विदेश मंत्री ने 10 जुलाई को इसके लिए नामांकन किया था. गुजरात के तीनों सदस्यों का कार्यकाल 18 अगस्त को खत्म हो रहा था.
गुजरात से विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध राज्यसभा पहुंच गए हैं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में डेरेक-ओ-ब्रायन समेत टीएमसी के पांच उम्मीदवार और बीजेपी के एक उम्मीदवार को निर्विरोध चुने गए हैं.
गुजरात से विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिनेश जेमलभाई अनावडीया और लोखंडवाला जुगल सिंह माथुरजी राज्यसभा पहुंच गए हैं. विदेश मंत्री ने 10 जुलाई को इसके लिए नामांकन किया था. गुजरात के तीनों सदस्यों का कार्यकाल 18 अगस्त को खत्म हो रहा था.
गुजरात से जुड़ा होना गर्व की बात: जयशंकर
वहीं जब विदेश मंत्री नामांकन करने गुजरात पहुंचे थे तो उन्होंने कहा था कि यहां से राज्यसभा जाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मैं जब भी भारत की पहचान बाहर रखता हूं उसमें मुझे गुजरात का अनुभव और लाभ मिला. गुजरात में नर्मदा जिले में सांसद निधि से काम किया है. वही बात मैंने दूसरे देशों के मंत्रियों को बताई, गुजरात से ही गिफ्ट दिए. गुजरात से राज्यसभा में जाना गौरव का विषय है. गुजरात से बहुत कुछ सीखा हूं.
टीएमसी ने जीती छह सीटें
इसके अलावा पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने राज्यसभा की सभी छह सीटें निर्विरोध जीत ली हैं. जबसे बीजेपी की स्थापना हुई है, ऐसा पहली बार होगा कि राज्य से बीजेपी प्रत्याशी राज्यसभा जाएगा. बीजेपी के अनंत महाराज निर्विरोध चुने गए हैं. पश्चिम बंगाल राज्य विधानसभा सूत्रों के मुताबिक, 24 जुलाई को वोटिंग नहीं होगी, सोमवार को जीते हुए 7 उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट सौंपे जाएंगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












