
गुजरात विधानसभा से छठवें विधायक अरविंद लदानी का इस्तीफा, कांग्रेस छोड़कर जल्द BJP करेंगे जॉइन
AajTak
अब तक कांग्रेस से चार, आम आदमी पार्टी से एक और अपक्ष से एक विधायक ने गुजरात विधानसभा से इस्तीफा दे चुके हैं. गुजरात विधानसभा से छठवें विधायक के रूप में अरविंद लदानी ने इस्तीफा दिया है. वह कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में जल्द शामिल होंगे. बता दें कि 182 संख्या वाली गुजरात विधानसभा में अब 176 विधायक बचे हैं.
गुजरात कांग्रेस के एक और विधायक अरविंद लाडाणी ने गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी को इस्तीफा सौंप दिया है. गुजरात के माणावदर से कांग्रेस के विधायक अरविंद लाडाणी ने गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील के साथ बैठक के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया था. माणावदर विधानसभा गुजरात की पोरबंदर लोकसभा के तहत आती है.
गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी को माणावदर विधानसभा के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद लाडाणी ने कहा, ‘मैंने क्षेत्र के विकास के लिए इस्तीफा दिया है. आने वाले दो दिनों में कार्यक्रम तय करके भाजपा जॉइन करूंगा. मैं भाजपा जॉइन करूं, ये मेरे विधानसभा के कार्यकर्ताओं की इच्छा थी. मैं माणावदर विधानसभा से फिर उप-चुनाव लडूंगा. सरकार में शामिल होने से मेरे क्षेत्र का विकास होगा. इस्तीफा देने का यही एकमात्र उद्देश्य है. कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा देने के लिए मुझे कोई पैसा नहीं दिया गया, न मेरे पास पैसा है, न मुझे पैसे की कोई जरूरत है.’
यह भी पढ़ें- हाइट- 3 फीट, वजन-18 किलो... छोटा कद और बड़े हौसले वाले गणेश के डॉक्टर बनने की कहानी
भाजपा के जवाहर चावडा को दी थी मात
बता दें कि, गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में अरविंद लाडाणी ने भाजपा के जवाहर चावडा को मात दी थी. अरविंद लाडाणी को अर्जुन मोढवाडिया का करीबी माना जाता है, जिन्होंने दो दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर कल भाजपा जॉइन की है. सूत्रों की मानें, तो अभी आने वाले कुछ दिनों में कांग्रेस के कुछ और विधायक इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर सकते हैं.
बिधानसभा में बचे अब 176 विधायक

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







