
गुजरात: रात दो बजे कार में बर्थडे मना रहे लड़के-लड़की से लूट, युवक को मारकर फेंका, युवती को कार से नीचे गिराया
AajTak
गांधीनगर के अड़ालज अम्बापुर नर्मदा केनाल पर जन्मदिन मना रहे युवक वैभव और युवती पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया. वैभव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है. हमलावर कार लेकर फरार हुआ. पुलिस ने साइंटिफिक एविडेंस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है. नवरात्रि से पहले सुरक्षा पर सवाल उठे.
गुजरात के गांधीनगर में अड़ालज स्थित अम्बापुर नर्मदा केनाल पर जन्मदिन मनाने गए युवक और युवती पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया. इस लूट और हत्या की वारदात में युवक वैभव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है. घायल युवती का अहमदाबाद सिविल अस्पताल में इलाज जारी है. अड़ालज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, मृतक वैभव अहमदाबाद का रहने वाला था और अपनी महिला मित्र के साथ रात 2 बजे नर्मदा केनाल के किनारे कार में बैठकर उसका जन्मदिन मना रहा था.
इसी दौरान अज्ञात शख्सों ने उन पर हमला कर दिया. हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया और दोनों को कार से निकालकर सड़क पर फेंक दिया. हमलावर कार लेकर फरार हो गया, जिसे कुछ दूरी पर बरामद किया गया.
युवती की हालत नाजुक डिप्टी एसपी पीयूष वांडा ने बताया कि वारदात स्थल से साइंटिफिक एविडेंस जुटाया जा रहा है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान की जा रही है. युवती की हालत नाजुक बनी हुई है, इसलिए फिलहाल उससे और जानकारी नहीं ली जा रही है.
मृतक और घायल युवती की उम्र 25 से 28 साल पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल युवती की उम्र 25 से 28 साल के बीच है. दोनों अहमदाबाद के सरदारनगर के रहने वाले हैं. वैभव का पोस्टमार्टम गांधीनगर सिविल अस्पताल में किया गया. पुलिस लूट व हत्या के इस मामले में अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है.
सुरक्षा को लेकर उठे सवाल नवरात्रि के शुरू होने से पहले ही यह वारदात हुई है, जिसके चलते गांधीनगर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. शहर में बड़े पैमाने पर रास गरबा के आयोजन की तैयारी है, ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








