
गुजरात में जगह-जगह लगे ‘भूलता नहीं’ के बैनर, लोगों में बढ़ी उत्सकुता, जानिए क्या है मामला
AajTak
गुजरात में लोगों की उत्सुकता को बढ़ाने के लिए बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं. इस पर सिर्फ एक ही शब्द लिखा गया है "भूलता नहीं". ये बैनर जिला कलेक्टर ऑफिस से लेकर सभी सरकारी ऑफिस के मुख्य गेट पर लगे हैं. विधानसभा चुनाव में इस बार चुनाव आयोग ने लोगों को जागरूक करने के लिए अनूठा प्रयोग किया है.
गुजरात के जितने भी सरकारी ऑफिस हैं, वहां लोगों की उत्सुकता को बढ़ाने के लिए बैनर लगाए गए हैं. इस पर सिर्फ एक ही शब्द लिखा गया है "भूलता नहीं". ये बैनर जिला कलेक्टर ऑफिस से लेकर सरकारी ऑफिस और कचेहरी के मुख्य गेट पर लगाए गए हैं. दरअसल, गुजरात के विधानसभा चुनाव में इस बार चुनाव आयोग ने लोगों को जागरूक करने के लिए अनूठा प्रयोग किया है.
सरकारी ऑफिस के मेन गेट पर लगे बैनर और पोस्टर में गुजराती भाषा में लिखा है "भूलता नहीं'. इस बैनर को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है. दरअसल, चुनाव के दौरान लोग वोट देने के लिए ज्यादा से ज्यादा आगे आएं. इसके लिए चुनाव आयोग के बहुत सारे ऐसे इश्तेहार या कोई और तरीके अपनाता है.
इसी कड़ी में इस बार चुनाव आयोग ने नवाचार करते हुए भूलता नहीं के पोस्टर और बैनर का सहारा लिया है. कई लोग तर्क लगा रहे हैं, लेकिन दरअसल यह जो अनूठा प्रयास इसकी वजह से किया गया है कि लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए आए और मतदान करना न भूले.
दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान
बताते चलें कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान हो चुका है. राज्य में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी. चुनाव आयोग ने तीन नवंबर को तारीखों का ऐलान किया था.
दो चरणों में सभी 182 सीटों पर वाट डाले जाएंगे. गुजरात में 4.91 करोड़ मतदाता हैं, इनमें से 4.61 लाख नए वोटर हैं. इनमें से 9.87 लाख मतदाता 80 साल से ज्यादा के हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








