
गुजरात में आफत मचाने वाले तूफान ASNA से वैज्ञानिक अचंभे में... 48 साल बाद हो रही ऐसी घटना, जमीन के बाद समंदर में तबाही
AajTak
48 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब कोई तूफान जमीन पार करके समंदर में खलबली मचाने जा रहा है. इसी तूफान ने गुजरात के कई शहरों को बाढ़ में डुबो दिया. अब वैज्ञानिक इस बात से परेशान हैं कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है? आमतौर पर समंदर में तूफान बनता है और वह जमीन पर पानी बरसाता है. यहां उलटा हो रहा है.
गुजरात के पास अरब सागर में ऐसा मौसम बना है, जिसने वैज्ञानिकों का सिर चकरा दिया. आमतौर पर समंदर में तूफान बनते हैं. फिर वो जमीन पर आकर बरसते हैं. यहां उलटा हो रहा है. गुजरात की जमीन के ऊपर लो-प्रेशर सिस्टम की वजह से बारिश हुई. इसके बाद अरब सागर में डीप डिप्रेशन दिखा. अब ये मौसम अरब सागर में साइक्लोन बन रहा है. इसका नाम है Asna.
1976 के बाद यानी 48 साल बाद पहली बार आसमान में ऐसी खलबली मची है. जब जमीन के एक बड़े हिस्से को पार करके एक तूफान समंदर में जाकर चक्रवाती तूफान यानी साइक्लोन बन रहा है. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात है इस तूफान का समय. आमतौर पर मॉनसून सीजन में अरब सागर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहता है.
यह भी पढ़ें: क्या इस बार बारिश बंद नहीं होगी... वैज्ञानिक कह रहे डराने वाली बात, फसलों पर पड़ेगा बुरा असर
साइक्लोन तब बनते हैं, जब तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाए. इसलिए जुलाई के बाद और सितंबर तक इस इलाके में साइक्लोन के बनने की संभावना बेहद कम रहती है. दुर्लभ ही समझिए. मॉनसून में अरब सागर का पश्चिमी हिस्सा ठंडा रहता है. ऊपर से अरब प्रायद्वीप से शुष्क हवाएं आती है. ऐसे में साइक्लोन नहीं बनता.
फिलहाल ये साइक्लोन Asna गुजरात के नलिया से पश्चिम दिशा में 170 किलोमीटर दूर, पाकिस्तान के कराची से दक्षिण में 160 किलोमीटर और पाकिस्तान के पसनी से पूर्व-दक्षिणपूर्व में 430 किलोमीटर दूर है.
इस मौसम में ऐसा साइक्लोन आमतौर पर नहीं बनता

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







