
गुजरात: मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 3900 किलो पनीर और नकली तेल जब्त
AajTak
मेहसाणा के कडी में दो जगह पर छापेमारी की गई जहां पर 2300 किलो मिलावटी पनीर और 1600 किलो मिलावटी कपास का तेल जब्त किया गया जिसका बाजार मूल्य करीबन 8 लाख रुपए होता है.
गुजरात में पिछले कुछ महीनों से फूड एंड ड्रग्स विभाग की ओर से अलग-अलग जिलों में छापेमारी करके मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए जा रहे हैं और मिलावटखोरों पर कारवाई की जा रही है. ऐसी ही एक कारवाई में मेहसाणा के कडी में दो जगह पर छापेमारी की गई जहां पर 2300 किलो मिलावटी पनीर और 1600 किलो मिलावटी कपास का तेल जब्त किया गया जिसका बाजार मूल्य करीबन 8 लाख रुपए होता है.
कडी के केशवी फूड प्रोडक्टस पर जांच के दौरान विभाग ने पाया कि खाद्य लाइसेंस प्राप्त किए बिना ही खाद्य वनस्पति वसा का उपयोग करके पनीर का उत्पादन किया जा रहा था. उपरोक्त फर्म में मिलावट की प्रबल आशंका के आधार पर पनीर का नमूना लिया गया और शेष 2300 किलोग्राम पनीर जिसकी अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपए है उसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के हित में जब्त कर लिया गया. विभाग की जांच में यह सामने आया कि यह मिलावटी पनीर वीरमगाम के जमजम रेस्तरां, होटल सहयोग, मुसाफिर रेस्टोरेंट, कलोल के आई खोडल ढाबा, छत्राल के होटल अमीरस, होटल सत्कार में रु. 240 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जा रहा था.
कडी तालुका में एक और कंपनी धरती इंडस्ट्रीज में तेल में मिलावट की रिपोर्ट के आधार पर जांच की गई. जांच के दौरान मौके पर बिनौला (कपास) तेल में मिलावट की प्रबल आशंका के आधार पर 1600 किलोग्राम बिनौला तेल का नमूना लिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.30 लाख रुपये है उसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के हित में जब्त कर ली गई है. चूंकि ये खाद्य पदार्थ प्राथमिक रूप से अस्वास्थ्यकर हैं, इसलिए उनकी पृथक्करण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा की गई छापेमारी से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त मिलावट और नकली उत्पादों का पर्दाफाश हुआ है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रहे हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







