
गुजरात: बिरसा मुंडा की जयंती पर PM मोदी करेंगे याहामोगी माता के दर्शन, जानिए मंदिर का पौराणिक इतिहास
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रीय उत्सव में गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाडा में याहामोगी देवमोगरा धाम में माताजी के दर्शन करेंगे. ये धाम आदिजाति समाज की आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है. इस दिन भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी देशभर में मनाई जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रीय उत्सव में शामिल होने गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाडा पहुंचेंगे, जहां वह सतपुड़ा पर्वतमाला में स्थित प्रसिद्ध याहामोगी देवमोगरा धाम में माताजी के दर्शन करेंगे. ये धाम आदिजाति समाज की आस्था, परंपरा और संस्कृति का जीवंत प्रतीक है.
प्रधानमंत्री की प्रेरणा से इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती देशभर में भव्य रूप से मनाई जा रही है. आदिजाति समाज के पराक्रम, बलिदान और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. इस बार का राष्ट्रीय उत्सव डेडियापाडा में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होगा.
प्रकृति की गोद में स्वयंभू शक्ति
सतपुड़ा पर्वतमाला के बीच प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा देवमोगरा धाम बाहर से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर जैसा दिखता है. नर्मदा जिले की सागबारा तहसील में स्थित यह मंदिर आदिजातियों की कुलदेवी याहा पांडोरी माता (याहामोगी) का स्थान है. ये मनमोहक धाम आदिजाति समाज के लोगों की आस्था का केंद्र है, जिसकी महिमा अनूठी है.
सतपुड़ा की पर्वतमालाओं में प्रकृति की गोद में बसे इस धाम में स्वयंभू याहा पांडोरी देवमोगरा माता आदि-अनादि काल से स्वयं कणी-कंसरी के रूप में विराजमान हैं. यहां गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान के आदिजाति समुदाय के लोग याहामोगी पांडोरी की कुलदेवी के रूप में अपार श्रद्धा-आस्था तथा भक्ति के साथ पूजा-अर्चना करते हैं. इस पवित्र हेला दाब की आदि-अनादि काल से बहुत अनूठी महिमा रही है.
अन्न की देवी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












