गीता कपूर-टेरेंस लुईस ने उड़ाया मलाइका अरोड़ा की वॉक का मजाक, कपिल के शो का वीडियो वायरल
AajTak
टीवी का डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' का दूसरा सीजन शुरू होने जा रहा है. इस सीजन की टैग लाइन है, 'बेस्ट का नेक्स्ट'. जल्द ही नया सीजन टीवी पर प्रसारित होगा. इसका पहला सीजन साल 2020 में आया था. एक नए सीजन के साथ शो वापसी कर रहा है. इस डांस रियलिटी शो में मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जजेज की भूमिका में नजर आएंगे. आने वाले कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में तीनों ही मेहमान बनकर आएंगे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.