
गिरफ्तारी नहीं हो, मुकदमे दर्ज ना हों, और... इमरान खान ने इस्तीफे से पहले रखी ये 3 शर्तें
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस्तीफे से पहले तीन शर्तें रख दी है. ये जानकारी जियो न्यूज के हवाले से आई है. इमरान खान ने तीन शर्तों में कहा है कि पद छोड़ने के बाद उनकी गिरफ्तारी न हो. साथ ही उन्होंने कहा है कि उनकी शर्त ये भी है कि शाहबाज शरीफ की जगह किसी और को प्रधानमंत्री बनाया जाए.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपने इस्तीफे से पहले तीन शर्ते रख दी हैं. उन्होंने कहा कि पद छोड़ने के बाद उनकी गिरफ्तारी न की जाए. साथ ही शाहबाज शरीफ की जगह किसी और को प्रधानमंत्री बनाया जाए. तीसरी शर्त में उन्होंने कहा है कि पद छोड़ने के बाद उनके खिलाफ NAB के तहत कोई भी केस न दर्ज किया जाए. ये जानकारी जियो न्यूज के हवाले से सामने आई है.
इमरान खान की तीन शर्तें...
1- इस्तीफे के बाद गिरफ्तारी न हो2- NAB के तहत कोई मुकदमा न हो3- शाहबाज की जगह कोई और प्रधानमंत्री बने
इससे पहले इमरान खान के दो मंत्रियों ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपना बायो बदलकर खुद को पूर्व मंत्री बता दिया है. इमरान सरकार में सूचना मंत्री फवाद चौधरी और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपना बायो बदल दिया और खुद को पूर्व मंत्री बता दिया.
मैं इमरान के साथ धोखा नहीं कर सकता: स्पीकर
नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने से स्पीकर असद कैसर ने इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि मैं अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराकर इमरान खान के साथ थोखा नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं कोई भी सजा भुगतने को तैयार हूं.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







