
'गाजा में पीस प्लान के पहले चरण के लिए इजरायल और हमास सहमत', बोले डोनाल्ड ट्रंप
AajTak
हमास और इजरायल में यह समझौता मिस्र में कई दिनों तक चली गहन वार्ता के बाद हुआ है, जहां संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, मिस्र और कतर के वार्ताकार ट्रंप के प्रस्तावित बंधक-युद्धविराम समझौते की रूपरेखा पर काम कर रहे थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि इजरायल और हमास ने अमेरिका की मध्यस्थता वाली शांति योजना के पहले चरण पर सहमति जताई है. इस समझौते का मकसद गाजा में जंग को रोकना और बंधकों और कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करना है.हमास ने गाजा समझौते पर सहमति जताई है, जिस पर गुरुवार को मिस्र में हस्ताक्षर किए जाएंगे. इस समझौते में गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए पांच क्रॉसिंग तुरंत खोलना, गाजा वापसी मानचित्र में बदलाव और पहले चरण में 20 इज़रायली बंदियों को ज़िंदा रिहा करना शामिल है.
इस समझौते की गारंटी अमेरिका, मिस्र, कतर और तुर्की ने दी है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि जब तक दोनों पक्ष इसकी शर्तों का पालन करते हैं, तब तक हमले फिर से शुरू नहीं होंगे. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, हमास इस वीकेंड सभी 20 जीवित बंधकों को रिहा कर देगा, क्योंकि गाजा के अधिकांश हिस्से से इज़रायली हट जाएंगे.
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "इसका मतलब है कि सभी बंधकों को बहुत जल्द रिहा कर दिया जाएगा, और इज़रायल अपने सैनिकों को एक निश्चित सीमा तक वापस बुला लेगा, जो एक मज़बूत, टिकाऊ और स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम होगा. सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाएगा."
ट्रंप और नेतन्याहू की फोन पर बात...
इज़रायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की. दोनों ने सभी बंधकों की रिहाई के समझौते पर हस्ताक्षर करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर एक-दूसरे को बधाई दी. दोनों नेताओं ने अपने सहयोग को जारी रखने पर सहमति जताई. प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप को इज़रायली नेसेट को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










