
गाजा में जल्द होगा सीजफायर! ट्रंप की डेडलाइन के बाद हमास ने कतर-मिस्त्र को सौंपा युद्ध विराम प्रस्ताव पर अपना पक्ष
AajTak
अमेरिकी सीजफायर प्रस्ताव पर हमास ने कतर और मिस्त्र को अपनी प्रतिक्रिया सौंप दी है. एक फिलिस्तीनी अधिकारी ने हमास की प्रतिक्रिया को सकारात्मक बताते हुए कहा कि ये समझौते तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकती हैं. हालांकि, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप की घोषणा पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की.
हमास ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित गाजा सीजफायर प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया सौंप दी है, जिसे एक फिलिस्तीनी अधिकारी ने सकारात्मक बताते हुए कहा कि ये समझौते तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकता है. हमास के एक अधिकारी ने बताया, 'हमने कतर और मिस्र को प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया सौंप दी है. यह एक सकारात्मक प्रतिक्रिया है और इससे सीजफायर होने की संभावना बढ़ेगी.'
अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि हमास का जवाब सकारात्मक है और यह समझौते तक पहुंचने में सहायक होगा. हमास ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि वह अन्य फिलिस्तीनी गुटों के साथ विचार-विमर्श के बाद इस प्रस्ताव पर सकारात्मक भावना के साथ जवाब दे रहा है और तुरंत कार्यान्वयन पर चर्चा शुरू करने के लिए तैयार है.
हालांकि, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप की घोषणा पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की. नेतन्याहू ने अपने बयान में बार-बार हमास के खात्मे का जिक्र कर रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने हमास की मांग पर चर्चा करने से इनकार कर दिया. इसी बीच नेतन्याहू सोमवार को वाशिंगटन में ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं और ट्रंप ने कहा कि वह नेतन्याहू के साथ सीजफायर की आवश्यकता पर बेहद सख्त रुख अपनाएंगे.
ट्रंप की डेडलाइन
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले मंगलवार को घोषणा की थी कि इजरायल ने 60 दिन के सीजफायर के लिए आवश्यक शर्तों को स्वीकार कर लिया है, जिसके दौरान गाजा में लगभग 21 महीने से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए प्रयास किए जाएंगे. ट्रंप ने कहा कि उन्हें अगले कुछ घंटों में दोनों पक्षों से जवाब की उम्मीद है.
सीजफायर का प्रस्ताव

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?









