
गाजा में खत्म होगी जंग, आएगी शांति... इजरायली PM नेतन्याहू बोले- पीस प्लान के पहले चरण को करेंगे लागू
AajTak
इजरायल ट्रंप की योजना के पहले चरण - बंधकों की रिहाई - को तुरंत लागू करने के लिए तैयार है, लेकिन बयान में ट्रंप की गाजा पर हमलों को तुरंत रोकने की अपील का जिक्र नहीं है. इसी बीच इजरायली नेतृत्व ने गाजा सिटी को कब्जाने वाले अभियान को रोकने का आदेश दिया है.
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने शनिवार देर रात एक असाधारण बयान जारी कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना पर प्रतिक्रिया दी. इस बयान में कहा गया कि "इजरायल ट्रंप की योजना के पहले चरण के तत्काल कार्यान्वयन के लिए तैयार है, जिसके तहत सभी बंधकों की रिहाई शामिल है."
नेतन्याहू के कार्यालय ने यह भी कहा कि इजरायल राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम के साथ मिलकर युद्ध समाप्त करने के लिए काम जारी रखेगा, ताकि यह इजरायल के सिद्धांतों और ट्रंप की दृष्टि के अनुरूप हो. हालांकि, बयान में ट्रंप की उस अपील का कोई जिक्र नहीं किया गया, जिसमें उन्होंने बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए गाजा पर हमले रोकने को कहा था.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के 'गाजा प्लान' पर राजी हुआ हमास, सभी इजरायली बंधकों को करेगा रिहा, प्रशासन छोड़ने को भी तैयार
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इजरयली राजनीतिक नेतृत्व ने सेना को गाजा सिटी पर कब्जा करने के अभियान को रोकने का आदेश दिया है. अब ऑपरेशनों को "न्यूनतम स्तर" पर लाने और केवल रक्षात्मक कार्रवाइयों तक सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं. यह फैसला अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों के बीच रातभर चली बातचीत के बाद लिया गया.
ट्रंप बोले- शांति के लिए तैयार है हमास
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बीच, शुक्रवार को घोषणा की कि "हमास स्थायी शांति के लिए तैयार है." उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से इजरायल से तुरंत गाजा पर हमले बंद करने का आह्वान किया. ट्रंप का यह संदेश हमास द्वारा उनके प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देने के कुछ ही समय बाद आया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










