
गाजा में इजरायली एयरस्ट्राइक, वैन को निशाना बनाकर किया अटैक, 5 पत्रकारों की मौत
AajTak
गाजा में इजरायली एयरस्ट्राइक में 5 पत्रकारों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पांचों पत्रकार अस्पताल के पास कवरेज के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उनकी वैन पर मिसाइल आकर गिरी और धमाके में पांचों पत्रकारों की मौत हो गई.
इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में हमले जारी हैं. गाजा में एक वैन पर एयस्ट्राइक की गई है, जिसमें 5 पत्रकारों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है इस एयरस्ट्राइक को एक अस्पताल के पास अंजाम दिया गया है.
स्थानीय अधिकारियों ने एजेंसी को बताया है कि वैन में मौजूद सभी पत्रकार कवरेज के लिए वहां पहुंचे थे, इस दौरान ही उनके वाहन को निशाना बनाया गया. स्थानीय लोग और फिलिस्तानी के अधिकारियों का दावा है कि ये एयरस्ट्राइक इजरायल ने की है, हालांकि, अब तक इजरायल की तरफ से इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं आई है.
बताया जा रहा है कि एयरस्ट्राइक आज (26 दिसंबर) सुबह-सुबह कई गई है. सभी पत्रकार वैन में सवार होकर मध्य गाजा के नुसेरत में अल-अवदा अस्पताल के पास कवरेज के लिए पहुंचे थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि वैन पर मीडिया का टैग भी लगा हुआ था.
राहत शिविर की कवरेज के लिए पहुंचे थे पत्रकार
जानकारी के मुताबिक पत्रकार अस्पताल के पास राहत शिविर में कवरेज के लिए पहुंचे थे. सभी पत्रकार अल-कुद्स अल-यूम टेलीविजन चैनल के लिए काम करते थे. इस हमले के अलावा गाजा के जितून में एक घर पर इजरायली हवाई हमले में पांच लोग मारे गए. इस अटैक में 20 लोग घायल भी हुए हैं. 20 लोगों के घायल होने से आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की तादाद बढ़ भी सकती है. बताया जा रहा है कि कई लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं.
हमास के हमले में मारे गए थे एक हजार से ज्यादा लोग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









