
'गाजा बिक्री के लिए नहीं...', स्कॉटलैंड में ट्रंप के गोल्फ रिसॉर्ट पर फिलिस्तीन समर्थकों का हमला
AajTak
स्कॉटलैंड में फिलिस्तीन समर्थकों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति में तोड़फोड़ की है और दीवारों पर फ्री गाजा के नारे लिखे हैं. ये नारे लाल रंग के पेंट से लिखे गए हैं. फिलिस्तीन समर्थकों ने रातभर ट्रंप के टर्नबेरी गोल्फ कोर्स और होटल को निशाना बनाया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्कॉटलैंड में स्थित टर्नबेरी गोल्फ रिसॉर्ट में फिलिस्तीन समर्थकों ने बवाल काटा है. मौके पर तोड़फोड़ की और दीवारों पर 'फ्री गाजा', 'गाजा बिक्री के लिए नहीं है' के नारे लिखे हैं. घटना शनिवार की है. फिलिस्तीन समर्थकों ने गाजा को कब्जे में लेने के बयान पर गुस्सा जाहिर किया है. एक संगठन ने इस पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी ली है. स्कॉटलैंड पुलिस ने कहा कि वो मामले में जांच कर रहे हैं.
स्थानीय मीडिया ने शनिवार को दीवारों पर लाल रंग से लिखे गए नारे दिखाए. इन दीवारों पर 'फ्री गाजा' और 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे लिखे थे और ट्रंप के खिलाफ अपमानजनक बातें भी लिखी थीं. एक जगह लिखा था- 'गाजा बिक्री के लिए नहीं है.'
'गाजा के साथ यह व्यवहार स्वीकार नहीं'
फिलिस्तीन एक्शन ग्रुप नाम के संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, हमने ही यह क्षति की है. हम डोनाल्ड ट्रंप के गाजा के साथ इस तरह के व्यवहार को अस्वीकार करते हैं. ट्रंप गाजा को अपनी संपत्ति मानने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि उनकी अपनी संपत्ति भी हमारी पहुंच में है.
क्यों नाराज हैं फिलिस्तीन समर्थक?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









