
गाजा पर इजरायली हमले में 24 फिलिस्तीनियों की मौत, हमास के साथ युद्धविराम पर संकट गहराया
AajTak
संघर्षविराम के बावजूद गाजा पर इजरायली हमले जारी हैं. ताजा हमलों में कम से कम 24 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. इजरायल ने कहा कि हमले उग्रवादियों को निशाना बनाकर किए गए. लगातार हो रही हिंसा से संघर्षविराम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
इजराइल ने बुधवार को गाजा पट्टी पर लगातार हवाई और जमीनी हमले किए, जिनमें कम से कम 24 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. मृतकों में दो नवजात शिशु भी शामिल हैं. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, इजरायली हमलों में कम से कम पांच बच्चे, सात महिलाएं और ड्यूटी पर तैनात एक पैरामेडिक की भी जान चली गई. यह सब ऐसे समय हो रहा है, जब 10 अक्टूबर से लागू संघर्षविराम लगातार दबाव में है और बार-बार टूटता नजर आ रहा है.
इजरायल का कहना है कि उसने बुधवार को तीन उग्रवादी नेताओं को मार गिराया, जो उसके सैनिकों के लिए खतरा बने हुए थे. इजरायली सेना के मुताबिक, ये हमले हमास की ओर से किए गए हमले के जवाब में किए गए, जिसमें एक इजरायली सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया. संघर्षविराम के बावजूद गाजा में लगातार हो रही हिंसा ने स्थानीय लोगों के बीच यह भावना पैदा कर दी है कि युद्ध वास्तव में थमा ही नहीं है.
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संघर्षविराम लागू होने के बाद से अब तक 556 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं. वहीं, इजरायल का दावा है कि इस अवधि में उसके चार सैनिक मारे गए हैं. गाजा शहर के अल-तुफ्फाह इलाके में तड़के हुए एक हमले में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई. शिफा अस्पताल के मुताबिक, मृतकों में माता-पिता, उनकी 10 दिन की नवजात बेटी वतीन खब्बाज, पांच महीने की बच्ची मीरा खब्बाज और बच्चों की दादी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: 'इजराइल में 12वीं के बाद 3 साल की मिलिट्री ट्रेनिंग अनिवार्य, 7 मिनट में जवाबी हमला कर लौट आते हैं', राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बोले
इस हमले के बाद अस्पताल परिसर में मातम का माहौल रहा. परिजनों ने सवाल उठाया कि इन बच्चों का क्या कसूर था? खान यूनिस के मुवासी इलाके में एक टेंट पर हुए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. मृतकों में एक पैरामेडिक भी शामिल है. इजरायली सेना ने दावा किया कि इस हमले में हमास के एक प्लाटून कमांडर बिलाल अबू असी को निशाना बनाया गया, जो 7 अक्टूबर, 2023 के नरसंहार में शामिल था.
इसके अलावा, खान यूनिस और गाजा सिटी के अल-शाती शरणार्थी शिविर में हुए अलग-अलग हमलों में भी कई लोग मारे गए और घायल हुए. इजरायल ने कहा कि उसने हमास और इस्लामिक जिहाद के नेताओं को निशाना बनाया है. इस बीच, राफा सीमा पार से लोगों की आवाजाही बेहद सीमित बनी हुई है. इलाज के लिए मिस्र जाने की कोशिश कर रहे कई मरीजों और उनके परिजनों को सीमा पर ही रोक दिया गया. हालांकि संघर्षविराम के तहत कुछ प्रगति भी हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.






