
गाजा के नेटजारिम कॉरिडोर से लौटने लगी इजरायल की सेना! सीज फायर अगले चरण के लिए कतर पहुंचा इजरायली प्रतिनिधिमंडल
AajTak
इजरायली सेना ने रविवार को गाजा के नेटजारिम कॉरिडोर से पीछे हटना शुरू कर दिया है. इसकी पुष्टि इजरायल के सुरक्षा सूत्र ने की है. साथ ही इजरायल के पीएम के प्रवक्ता ने बताया कि गाजा सीजफायर वार्ता के लिए इजराइल का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को कतर पहुंच गया.
अमेरिका, कतर और मिस्र ने इजरायल और हमास के बीच सीजफायर की मध्यस्थता की जो काफी हद तक सफल होता हुआ है दिख रहा है. इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रवक्ता ने बताया कि गाजा संघर्ष विराम वार्ता के अगले चरण के लिए उनके देश का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को कतर पहुंच गया.
इजराइल की सेना हमास के साथ हुए सीज फायर समझौते के तहत इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण क्रॉसिंग प्वाइंट से हट गई है. इससे पहले जानकारी आई थी कि इजरायली सेना ने रविवार को गाजा के नेटजारिम कॉरिडोर से पीछे हटना शुरू कर दिया है. एक इजरायली सुरक्षा सूत्र ने पुष्टि की कि सेना वहां से अपनी स्थिति छोड़ रही है.
'चर्चा में शामिल होगा गाजा का प्रशासन'
पिछले हफ्ते नेतन्याहू की संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा के बाद इस हफ्ते सीजफायर के अगले चरण पर इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकवादी ग्रुप हमास के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता शुरू होने वाली है. हालांकि, नेतन्याहू के ऑफिस के एक सूत्र ने कहा कि इस वक्त इजरायली प्रतिनिधिमंडल केवल तकनीकी मुद्दों पर चर्चा करेगा, न कि बड़े मुद्दों पर, जिन पर चर्चा होनी है. जिनमें युद्धोत्तर गाजा का प्रशासन भी शामिल है.
वहीं, पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आश्चर्यजनक रूप से यह आह्वान किया कि फिलिस्तीनियों को गाजा से विस्थापित कर दिया जाए तथा इस क्षेत्र को अमेरिका के स्वामित्व में ले लिया जाए जो इसका पुनर्निर्माण करेगा. लेकिन बाद में अमेरिकी अधिकारियों ने ट्रंप की कुछ टिप्पणियों को वापस लेते हुए कहा कि फिलिस्तीनी लोग गाजा में वापस लौट सकते हैं, बशर्ते कि वहां से अप्रयुक्त गोला-बारूद हटा दिया जाए और उसका पुनर्निर्माण किया जाए.
इजरायल के अधिकारियों ने ट्रंप के इस फैसले का स्वागत किया था. नेतन्याहू के कार्यालय के सूत्र ने बताया कि नेतन्याहू की सुरक्षा कैबिनेट मंगलवार को ट्रंप के प्रस्ताव के साथ-साथ सीज फायर के दूसरे चरण पर चर्चा करने वाली थी.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.






