
गहलोत-पायलट के झगड़े से खफा कांग्रेस के 30 विधायक, दिल्ली आकर खड़गे से करेंगे बात
AajTak
राजस्थान कांग्रेस में एक धड़ा वो भी है जो न तो गहलोत का है न सचिन पायलट का. ये तीसरा खेमा कांग्रेस आलाकमान का है. तीसरे धड़े के ये सभी कांग्रेस विधायक अब दोनों नेताओं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच का विवाद खत्म करने के लिए आलाकमान से गुहार लगाएगा.
राजस्थान कांग्रेस में गहलोत-पायलट में बंटे गुटों के बीच कांग्रेस आलाकमान के पक्ष में एक तीसरा मोर्चा भी तैयार हो रहा है. यह तीसरा मोर्चा कर्नाटक के सियासी संकट हल होने के बाद कांग्रेस में बिखराव और टूटन को रोकने के लिए आलाकमान तक जाने की तैयारी कर रहे हैं. ये सभी कांग्रेस विधायक दोनों नेताओं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच का विवाद खत्म करने के लिए आलाकमान से गुहार लगाएगा. इन नेताओं का मानना है कि गहलोत-पायलट के निजी अहम की वजह से पार्टी कमजोर हो रही है. इनका मानना है कि दोनों हीं गुट किसी से कम नही हैं और दोनों की तरफ से अपनी सरकार के मंत्रियों और विधायकों को भ्रष्ट बताया जा रहा है, जिससे पार्टी को नुकान हो रहा है.
इस बदनामी से पार्टी को होगा नुकसान
तीसरे गुट का कहना है कि ऐसी बयानबाजी से अगर पार्टी बदनाम होती है तो सभी कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए जीतना मुश्किल हो जाएगा. पहले गहलोत ने बीजेपी से पैसे लेने का आरोप पायलट गुट के मंत्रियों और विधायकों पर लगाया तो पायलट गुट ने भी गहलोत के खास मंत्रियों को भ्रष्ट बता दिया.
'दोनों को ही देने चाहिए सधे हुए बयान'
खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि गहलोत जी को भी रोज-रोज मानेसर को लेकर हमला नहीं करना चाहिए. प्रियंका गांधी ने एक बार तय कर दिया है तो बार-बार पैसे लेने के आरोप लगाने पर सामनेवाला भी चुप नहीं बैठता है. खाचरियावास ने कहा, मैंने राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से भी बातचीत की थी और हम टाइम लेकर कांग्रेस आलाकमान से मिलने दिल्ली जाएंगे ताकि दोनों नेताओं को अपना अहम छोड़कर पार्टी के लिए काम करने के लिए कहा जाए. केकड़ी के विधायक रघु शर्मा हमेशा से कांग्रेस आलाकमान के गुट में रहे हैं. इनका कहना है कि दोनों की लड़ाई में पार्टी को बड़ा नुकसान हो जाएगा. हम दिल्ली में बात करेंगे कि पार्टी में बिखराव को रोका जाए.
राजस्थान में 30 विधायक ऐसे जो आलाकमान के हैं खास

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












