
गहलोत और गजेंद्र की गुफ्तगू में दिखी गर्मजोशी, क्या गायब हो गए दोनों के सियासी गिले-शिकवे?
AajTak
राजस्थान के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच मंच पर लंबे समय बातचीत देखने को मिली है. कार्यक्रम में जल्दी पहुंचने वाले नेताओं में शामिल अशोक गहलोत अपने 'प्रतिद्वंद्वी' गजेंद्र सिंह शेखावत के बगल में बैठे और उनसे बात करते नजर आए. चेहरों की मुस्कुराहट और बातचीत देखकर दोनों के बीच सियासी रिश्ते सामान्य देखे जा रहे थे.
राजस्थान में नई सरकार का गठन हो गया है. शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल होने पहुंचे. वहां मंच पर गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच लंबे समय तक गुफ्तगू की चर्चा होने लगी है. दोनों नेता एक-दूसरे के बगल में बैठे थे और गुफ्तगू करते रहे. दोनों के चेहरे पर हंसी बता रही थी कि सब कुछ सामान्य है और अच्छे संबंध हैं. हालांकि, सियासी तौर पर देखा जाए तो दोनों की राजनीतिक अदावत किसी से छिपी नहीं है. एक दिन पहले ही मानहानि केस में दिल्ली की कोर्ट में अशोक गहलोत को झटका लगा है. चर्चा हो रही है कि क्या अब दोनों के सियासी गले-शिकवे दूर हो गए हैं?
बता दें कि शुक्रवार को जयपुर में बीजेपी नेता भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उनके साथ दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता शामिल होने पहुंचे थे. शपथ ग्रहण के मंच पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के बगल में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत बैठे थे. इस बीच, गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंच गए और उनकी गहलोत से बातचीत होने लगी. दी
'मानहानि मामले में अशोक गहलोत के खिलाफ समन जारी'
राजस्थान की राजनीति के दो 'कट्टर प्रतिद्वंद्वी' गहलोत और शेखावत को एक-दूसरे के बगल में बैठा देखकर हर कोई चुटकी लेते दिखा. दरअसल, गहलोत बार-बार केंद्रीय मंत्री शेखावत पर संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी 'घोटाले' में शामिल होने का आरोप लगाते रहे हैं. सियासी आरोपों पर शेखावत ने दिल्ली में गहलोत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है. इस पर गहलोत ने ट्रायल कोर्ट की ओर से जारी समन को चुनौती दे दी. हालांकि, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गहलोत की अर्जी खारिज कर दी है. शेखावत का कहना था कि संजीवनी मामले की जांच में उनके नाम का कहीं भी उल्लेख नहीं किया गया है.
'गहलोत और शेखावत के बीच होती रही बातचीत'

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







