
गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी को हुआ कोरोना, सेल्फ क्वारनटीन में हैं एक्टर
AajTak
सिद्धांत चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- आपके कंसर्न के लिए धन्यवाद. मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं. मैं ठीक हूं और इस वक्त घर पर सेल्फ क्वारंटीन में हूं. मैंने सभी सावधानियां बरती हैं और डॉक्टर द्वारा दिए सभी प्रोटोकॉल्स फॉलो किए हैं और इससे निपटने की कोशिश कर रहा हूं'.
बॉलीवुड गलियारे में इन दिनों कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता नजर आ रहा है. पिछले दिनों एक्टर रणबीर कपूर और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब गली बॉय स्टार एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वे सेल्फ क्वारनटीन में हैं. सिद्धांत चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- आपकी चिंता के लिए धन्यवाद. मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं. मैं ठीक हूं और इस वक्त घर पर सेल्फ क्वारनटीन में हूं. मैंने सभी सावधानियां बरती हैं और डॉक्टर द्वारा दिए सभी प्रोटोकॉल्स फॉलो किए हैं और इससे निपटने की कोशिश कर रहा हूं.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












