
गलवान टकराव के बाद राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ जयशंकर की पहली मुलाकात, चीन के साथ रिश्तों पर कही ये बात
AajTak
विदेश मंत्री जयशंकर ने चीनी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि आज सुबह बीजिंग में SCO के विदेश मंत्रियों के साथ मैंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस समय चीन में हैं. उन्होंने मंगलवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए बीजिंग पहुंचे हुए हैं.
जयशंकर ने चीनी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि आज सुबह बीजिंग में SCO के विदेश मंत्रियों के साथ मैंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश भी चीनी राष्ट्रपति को दिया. राष्ट्रपति जिनपिंग को हमारे द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बताया. इस मामले में हमारे नेताओं के मार्गदर्शन को महत्व दिया.
बता दें कि शी जिनपिंग से जयशंकर की यह मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक के मौके पर हुई. 2020 में हुई गलवान हिंसा के बाद जयशंकर पहली बार चीन पहुंचे हैं. इससे पहले जयशंकर ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से भी द्विपक्षीय चर्चा की थी.
इससे पहले जयशंकर सिंगापुर में थे, जहां उन्होंने भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज समिट में हिस्सा लिया था. बता दें कि 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के पांच साल बाद पहली बार जयशंकर चीन पहुंचे हैं. वह मंगलवार को तियानजिन में एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे. साथ ही चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस दौरान एलएसी पर तनाव कम करने, सीमा पर शांति बनाए रखने और व्यापार एवं निवेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










