
गलत जगह पार्क हुई गाड़ी की फोटो भेजने पर मिलेंगे 500 रुपये, जानें क्या है गडकरी का प्लान
AajTak
नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द एक कानून लाने जा रही है, जो अपनी गाड़ी रोड पर खड़ी करेगा तो मोबाइल से क्लिक करके जो भी फोटो भेजेगा. अगर मान लीजिए गाड़ी वाले का 1000 रुपए का फाइन हुआ तो भेजने वाले को 500 रुपए दिया जाएगा.
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार एक कानून लाने जा रही है जिसके तहत गलत जगह पार्क गाड़ी की फोटो भेजने वाले को 500 रुपए दिए जाएंगे. गडकरी ने कहा कि हर जगह पर गाड़ियां सड़कों पर पार्क कर दी जाती हैं जिससे चलने में दिक्कत होती है. खासकर ये समस्या दिल्ली में ज्यादा है.
गडकरी ने क्या कहा?
नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द एक कानून लाने जा रही है, जो अपनी गाड़ी रोड पर खड़ी करेगा तो मोबाइल से क्लिक करके जो भी फोटो भेजेगा. अगर मान लीजिए गाड़ी वाले का 1000 रुपए का फाइन हुआ तो भेजने वाले को 500 रुपए दिया जाएगा. इससे पार्किंग की समस्या दूर हो जाएगी. गडकरी ने कहा कि लोग घर तो बड़ा बना लेते हैं लेकिन पार्किंग नहीं बनाते हैं.
केंद्रीय मंत्री ने दिया अपने घर का उदाहरण
गडकरी ने अपने घर का उदाहरण दिया कि उनके घर नागपुर में जो रोटी बनाने वाले के पास भी सेकंड हैंड दो गाड़ी हैं. पहले ये अमरीका में होता था जब सफाई करने आई महिला आती थी तो उसके पास गाड़ी होती थी तो हम आश्चर्यजनक तरीके से देखते थे अब हमारे यहां भी हो रहा है. गडकरी ने अपने घर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने नागपुर के घर में 12 गाड़ियों की पार्किंग बना रखी है. मैं रोड पर गाड़ी नहीं खड़ी करता. भारत में एक परिवार में चार लोग और गाड़ियां छह देखने को मिलती हैं. दिल्ली का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले तो नसीब वाले हैं क्योंकि रोड तो हमने उनकी गाड़ी की पार्किंग के लिए बनाया है. कोई भी पार्किंग नहीं बनाता है सब लोग अपनी गाड़ी सड़क पर खड़ी कर देते हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







