
गर्ल गैंग संग नीतू कपूर का वेकेशन, Detox Trip पर हुई जमकर मस्ती
AajTak
सेलिब्रिटीज का वीकेंड काफी हाई फाई और मजेदार होता है. बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर भी अपना वीकेंड मना रही हैं. जिसमें वह दोस्तों के साथ यॉट पर खूब एजॉय कर रही हैं. जहां से मस्ती करते हुए कई तस्वीरें उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर भी की हैं.
बॉलीवुड एकट्रेस नीतू कपूर अपनी गर्ल गैंग के साथ वीकेंड एजॉय कर रही हैं. समुंद्र के बीच यॉट पर बैठे नीतू अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं. जहां से कुछ तस्वीरें नीतू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं. जिसमें से पहली तस्वीर में नीतू ऑलिव ग्रीन पेंट के ऊपर ब्राउन कोट पहने अपनी गर्ल गैंग के बीच में खड़ी पोज दे रही हैं. वहीं दूसरी स्टोरी में नीतू ने यॉट पर बैठे हुए समुद्र के पानी का वीडियो शेयर करते हुए कहा है- सो ब्लू.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












