
गर्ल्स कॉलेज के टॉयलेट में निकला जहरीला कोबरा, छात्राओं में दहशत, अफरा-तफरी के बीच स्नेकमैन ने किया रेस्क्यू!
AajTak
रोहतक जिले के गर्ल्स कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज के टॉयलेट में जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया. अचानक हुए इस घटनाक्रम से छात्राओं और स्टाफ में दहशत फैल गई और पूरे कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्नेकमैन को बुलाया, जिसने सावधानीपूर्वक कोबरा को रेस्क्यू किया.
रोहतक जिले के सांपला खंड स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज के टॉयलेट में एक जहरीला कोबरा सांप देखा गया. जैसे ही यह खबर फैली, छात्राओं और स्टाफ के बीच दहशत का माहौल बन गया. कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई, और सभी लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे.
यहां देखें Video
कॉलेज स्टाफ के एक सदस्य ने जब शौचालय में सांप देखा, तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी. यह खबर पूरे कॉलेज में फैल गई. छात्राएं डर के कारण क्लासरूम से बाहर निकल आईं, और कुछ डर की वजह से कॉलेज से दूर हो गईं. कॉलेज प्रबंधन ने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत कदम उठाए और सांप को पकड़ने के लिए स्नेकमैन को बुलाया.
यह भी पढ़ें: Amity University Noida: लेक्चर के दौरान एसी वेंटिलेशन से निकला सांप, वीडियो वायरल
सूचना मिलते ही स्नेकमैन मौके पर पहुंचा और सावधानीपूर्वक कोबरा को रेस्क्यू किया. उसने बताया कि यह एक विषैला कोबरा था, जिसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा. स्नेकमैन की तत्परता से किसी भी अनहोनी से बचा जा सका.
इस घटना के बाद छात्राओं में भय का माहौल बना हुआ है. कई छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने और नियमित रूप से परिसर की सफाई करवाने की मांग की है. कॉलेज प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि परिसर की जांच कराई जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








