
गर्लफ्रेंड से फोन पर कर रहा था बात, तभी होने लगा विवाद, गुस्से में आकर 18 साल के लड़के ने लगा ली फांसी!
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 18 वर्षीय युवक का उसकी प्रेमिका के साथ झगड़ा हो गया. इसके बाद युवक इतने गुस्से में आ गया कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया. युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना ठाणे के मुंब्रा इलाके के अमृत नगर की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 18 वर्षीय युवक ने प्रेमिका से कॉल पर हुए झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह दर्दनाक घटना मुंब्रा के अमृत नगर इलाके की है. परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवक झगड़े के बाद गहरे मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.
पुलिस के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. कहा जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने गुस्से और मानसिक तनाव में आकर घर में ही छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी मिली, तो घर में कोहराम मच गया. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
यह भी पढ़ें: UP: दहेज में मांगे 20 लाख रुपये, सुसाइड नोट में लिखी बेबसी, शादी से कुछ दिन पहले युवती ने किया सुसाइड
मुंब्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आकस्मिक मृत्यु (Accidental Death) का मामला दर्ज कर लिया गया है. हालांकि, पुलिस युवक की कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि झगड़े की असल वजह क्या थी और कहीं कोई अन्य कारण तो इस आत्महत्या से जुड़ा नहीं है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








