
गर्म हो रहा था गाड़ी का इंजन, ठंडा करने के लिए ड्राइवर ने SUV को नदी में डुबोया
AajTak
अमेरिका के वाशिंगटन में आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों ने मंगलवार को एक एसयूवी गाड़ी को याकिमा नदी में जलमग्न होते देखा. इसके बाद जब उसे बचाने वहां कर्मचारी पहुंचे तो ड्राइवर की बात सुनकर चौंक गए.
पुरानी गाड़ियों में इंजन को गर्म होने से बचाने के लिए रेडिएटर हुआ करता था जिसमें समय-समय पर ड्राइवर को पानी भरना जरूरी होता था. इससे ज्यादा देर गाड़ी चलने पर भी इंजन के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद मिलती थी. अभी भी कई पुरानी गाड़ियों में ये व्यवस्था मौजूद है. इसी को लेकर अमेरिका में एक शख्स ने जो किया वो जानकर आप दातों तले उंगलियां दबा लेंगे. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) दरअसल अमेरिका के वाशिंगटन में आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों ने मंगलवार को एक एसयूवी गाड़ी को याकिमा नदी में जलमग्न होते देखा. इसके बाद जब उसे बचाने वहां कर्मचारी पहुंचे तो ड्राइवर की बात सुनकर चौंक गए. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) रिपोर्ट के मुताबिक ड्राइवर ने ऐसा जानबूढकर किया था ताकि गाड़ी के रेडिएटर में खुद-ब-खुद पानी भर जाए. इसको लेकर याकिमा काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा, ड्राइवर का दावा है कि उसने जानबूझकर ऐसा किया था. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











