
'गर्मी' गाने पर वरुण धवन और नोरा फतेही का धमाकेदार डांस, VIDEO
AajTak
दिल्ली की वेडिंग में वरुण और नोरा दोनों ने ही रेड कलर का आउटफिट पहन रखा था. स्टेज पर दोनों पहले कुछ डिस्कस करते नजर आये. इसके बाद वरुण ने डांस की शुरुआत की और नोरा फतेही ने खुलकर उनका साथ दिया. नोरा फतेही और वरुण धवन की केमिस्ट्री देखकर ऐसा लगा ही नहीं कि ये दोनों शादी में डांस कर रहे हैं.
महीनों बाद वरुण धवन और नोरा फतेही एक बार फिर साथ नजर आये हैं. दिल्ली की शादी में पहुंचे दोनों स्टार्स ने अपने डांस से धमाल मचा दिया है. शादी में लोगों की ख्वाहिश पूरी करते हुए वरुण और नोरा ने 'गर्मी' गाने पर जमकर डांस भी किया. वरुण और नोरा को यूं स्टेज पर साथ थिरकते देख दिल्ली की सर्दी में एकदम गर्मी वाला माहौल हो गया था.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












