
गणतंत्र दिवस परेड 2023: BSF की ऊंटसवार टुकड़ी में पहली बार महिलाएं करेंगी शिरकत
AajTak
गणतंत्र दिवस 2023 की परेड में बीएसएफ के ऊंटसवार दस्ते में पहली बार महिलाएं शामिल होंगी. बीएसएफ की टुकड़ी में पुरुषों के साथ महिला ऊंटसवारों को शामिल कर एक तरह से इतिहास रच दिया गया है. इस दौरान महिला ऊंटसवारों की पोशाक भी आकर्षण का केंद्र होंगी. प्रख्यात डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ ने इन महिला ऊंटसवारों की पोशाक तैयार की है.
अगले साल गणतंत्र दिवस परेड में एक अनोखा नजरा दिखने जा रहा है. पहली बार इतिहास में गणतंत्र दिवस की परेड में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के ऊंट सवारों की टुकड़ी में महिलाएं नजर आएंगी. 26 जनवरी की परेड में ये महिला ऊंटसवार पहली बार पुरूष जवानों के साथ टुकड़ी में शामिल होंगी.
प्रख्यात डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ ने इन महिला ऊंटसवारों की पोशाक तैयार की है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी.
बीएसएफ की ऊंटसवार टुकड़ी के लिए महिला प्रहारियों की पोशाक में राजस्थान के इतिहास की झलक दिखाई देगी. इस पोशाक में एक पगड़ी भी शामिल है. इस पूरी पोशाक को बनारस की 400 साल पुरानी तकनीक के जरिए तैयार किया गया है, जिसमें जरदोजी का हैंडवर्क किया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएफ के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर 15 महिलाकर्मियों को ऊंटसवार टुकड़ी में शामिल होने का प्रशिक्षण दिया गया है. देश में महिला जवानों का पहला ऊंट जत्था राजस्थान के खाजूवाला में 25 सितंबर को लॉन्च किया गया था. यही जत्था गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने दिल्ली जाएगा.
बता दें क 1976 से हर साल गणतंत्र दिवस की परेड में ऊंट सवारों की टुकड़ी हिस्सा लेती है. बीएसएफ देश का एकमात्र ऐसा फोर्स है, जो ऑपरेशनल और सेरेमोनियल दोनों तरह से ऊंटों का इस्तेमाल करता है. बीएसएफ के जवान राजस्थान में थार रेगिस्तान से लगी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त के लिए ऊंटों का इस्तेमाल करते हैं।

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










