
गढ़चिरौली में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 82 लाख के इनामी 11 कुख्यात नक्सलियों ने किया सरेंडर
AajTak
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस प्रशासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां 82 लाख रुपये के इनामी 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने DGP रश्मी शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. इस वर्ष जिले में कुल 112 माओवादी कैडर सरेंडर कर चुके हैं.
Gadchiroli Naxalites Surrender: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा एजेंसियों को बुधवार के दिन बड़ी कामयाबी मिली. जहां 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने पुलिस महानिदेशक रश्मी शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, यह सरेंडर जिला पुलिस और राज्य एजेंसियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. ये सभी नक्सली कई वर्षों से जंगलों में सक्रिय थे और सुरक्षा बलों की निगरानी में थे. इन नक्सलियों को पुनर्वास संबंधी नियमों के तहत आगे की प्रक्रिया में शामिल किया गया है.
वर्दी में पहुंचे थे चार नक्सली कैडर सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि सरेंडर करने वाले 11 नक्सलियों में से चार नक्सली वर्दी पहनकर पहुंचे, जो इस बात का संकेत है कि वे अब तक सक्रिय ऑपरेशनल भूमिका में थे. सभी कैडरों ने DGP के सामने अपने हथियार सौंपे और हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का भरोसा जताया. अधिकारियों के अनुसार, यह पहल राज्य में नक्सल गतिविधियों को कमजोर करने में अहम साबित होगी. वर्दी में पहुंचना उनकी वास्तविक पहचान और रैंकों में उनकी भूमिका को दर्शाता है.
82 लाख रुपये का कुल इनामगढ़चिरौली पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, इन 11 नक्सलियों पर कुल 82 लाख रुपये का इनाम घोषित था. राज्य सरकार ने इन पर अलग-अलग मामलों और इनके माओवादी संगठनों में पद के आधार पर इनाम जारी किया था. सरेंडर के बाद अब यह इनाम राशि अमान्य हो गई है, लेकिन सभी को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत लाभ मिलेगा. अधिकारियों ने कहा कि इन हाई-वैल्यू नक्सलियों का आत्मसमर्पण माओवादी ढांचे को बड़े स्तर पर तोड़ने वाला कदम है.
पुलिस और CRPF के संयुक्त प्रयास पुलिस के अनुसार, गढ़चिरौली जिले में नक्सली मोर्चे पर यह सफलता गढ़चिरौली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है. पिछले कई महीनों से संयुक्त अभियान चलाकर नक्सलियों पर दबाव बढ़ाया जा रहा था. लगातार चल रही इंटेलिजेंस-बेस्ड कार्रवाई और जंगलों में ऑपरेशन ने नक्सलियों की सक्रियता को सीमित कर दिया है, जिसके कारण वे आत्मसमर्पण के लिए मजबूर हुए. स्थानीय स्तर पर चल रहे आउटरीच कार्यक्रमों ने भी इस प्रक्रिया में भूमिका निभाई है.
इस वर्ष 112 माओवादी कैडरों ने छोड़ी हिंसा पुलिस की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, साल 2024 में गढ़चिरौली जिले में अब तक 112 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया. यह आंकड़ा बताता है कि सुरक्षा एजेंसियों के दबाव और सरकारी पुनर्वास योजनाओं के चलते धीरे-धीरे नक्सल संगठन कमजोर हो रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि आने वाले महीनों में यह संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई नक्सली संवाद प्रक्रिया में शामिल हैं. सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक नक्सली हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







