
'गजब आदमी है भाई...', रोकने पर भी CM नीतीश ने BJP की उम्मीदवार को पहनाई माला, तेजस्वी ने घेरा
AajTak
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार रमा निषाद के समर्थन में सभा की. इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसपर अब तेजस्वी यादव ने भी सीएम पर तंज कसा.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार की शुरुआत अब जोर पकड़ने लगी है. मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने औराई विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमा निषाद के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया.
सभा के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला. जब रमा निषाद मंच पर पहुंचीं तो नीतीश कुमार ने उन्हें माला पहनाने की कोशिश की. तभी जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा हाथ में दीजिए. लेकिन नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए रमा निषाद को माला पहनाई और बोले हाथ में कह रहा है, गजब आदमी है भाई. इससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी सीएम पर तंज कसा.
ई गजब आदमी है भाई!!! 😀 मुख्यमंत्री जी अगर स्वस्थ है तो लिखा हुआ भाषण पढ़ ऐसी हरकतें क्यों कर रहे है? #Bihar pic.twitter.com/Xhit9l37Ib
CM नीतीश कुमार ने रमा निषाद की चुनावी जनसभा को संबोधित किया
उनकी यह बात सुनकर मंच पर मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे. इसके बाद मुख्यमंत्री ने रमा निषाद के समर्थन में जनता से वोट करने की अपील की. नीतीश कुमार के साथ मंच पर राज्यसभा सांसद और जेडीयू नेता भी मौजूद रहे. मीनापुर सीट से अजय कुशवाहा और कांटी सीट से अजीत कुमार जेडीयू के उम्मीदवार हैं.
नीतीश कुमार से सबसे ज्यादा उनकी पार्टी के लोग ही घबराए हुए हैं! कब जाने क्या कर देंगे! हाथ पकड़ पकड़ कर उनको रोका जा रहा है, झिड़का जा रहा है! क्या ऐसे में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहने योग्य रह गए हैं? आप खुद समझदार हैं! आप खुद विचारिए!@yadavtejashwi#RJD #तेजस्वी_सरकार pic.twitter.com/8UOoHWWKIl

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











