
खौफ के 10 घंटे: हाथ में बंदूक, पत्नी-बच्चे बंधक... UP में रिटायर फौजी का हाईवोल्टेज ड्रामा
AajTak
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेना के रिटायर जवान ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया. उसने अपने साले को गोली मार दी और करीब 10 घंटे तक पत्नी और दो बच्चों को बंधक बनाए रखा. इस दौरान वह कभी चाकू दिखाता तो कभी बंदूक लोड करते देखा गया.
संगम नगरी प्रयागराज में एक सेना के रिटायर जवान ने पारिवारिक कलह के कारण अपनी पत्नी और दो बच्चो को बंदूक के बल पर बंधक बनाकर घंटो हंगामा किया और अपनी पत्नी के भाई को गोली मार दी, जिसे वो घायल हो गया. कभी वो चाकू लेकर दिखाता तो कभी बंदूक में गोली भरता और जान लेने की धमकी देता. यह हंगामा करीब 10 घंटे तक चला.
घटना की खबर पाकर कई थानों की फोर्स और प्रशासन की टीम पहुंच गई और करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर उसके पास से दोनाली बंदूक बरामद कर ली गई है. इसके साथ ही पत्नी और दोनों बच्चो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मामला नैनी थाना क्षेत्र के कनैला गांव का है.
क्या है पूरा मामला दरअसल, आरोपी पूर्व सैनिक महिमा शंकर उर्फ संजय शुक्ला 2020 में रिटायर होकर नैनी अपने घर आया. उसकी और पत्नी सुधा से हमेशा किसी न किसी बात पर झगड़ा होता था. सोमवार को उसके ससुराल में शादी थी, जिसपर उसका साला अपनी बहन को लेने पहुंचा तो गुस्साए संजय शुक्ला ने अपने साले पर दोनाली बंदूक से फायर झोंक दिया.
इसके बाद महिला शंकर ने अपनी पत्नी और दो बच्चो को बंधक बना कर उनको जान से मारने की धमकी देने लगा. घटना की खबर पाकर मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई और उसे काबू करने की कोशिश की लेकिन आरोपी रिटायर जवान अपनी बंदूक से जान लेने की धमकी देता रहा. वह कभी चाकू दिखाता तो कभी बंदूक में गोली भरता.
ये हंगामा घंटो चलता रहा. करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद देर रात आरोपी को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और बंदूक बरामद की. साथ ही पत्नी और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. पुलिस आरोपी को थाने ले आई है और पूछताछ कर रही है. फिलहाल यह पूरा मामला घरेलू विवाद का ही नजर आ रहा है. सेना का रिटायर जवान लगातार अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहा है. वहीं पत्नी अपने पति पर मारपीट का आरोप लगा रही है. पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है. फिलहाल इस हाई वोल्टेज ड्रामे में पुलिस घंटों परेशान होती रही.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








