
खून से सना अतीत, जेल में पनपा प्यार और अब शादी... हैरान कर देगी इन दो कातिलों की प्रेम कहानी
AajTak
दुष्यंत शर्मा और अलवर हत्याकांड के दोषी प्रिया सेठ और हनुमान की मुलाकात जेल में हुई. वहीं ना जाने कैसे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और अब 15 दिन की पैरोल लेकिन दोनों शादी कर रहे हैं. दो कातिलों की ये खूनी प्रेम कहानी हैरान करने वाली है.
Priya Seth Hanuman Prasad Love Story: राजस्थान की एक जेल के भीतर एक ऐसी कहानी आकार ले रही है, जिसने अपराध, प्रेम और कानून... तीनों को एक साथ कठघरे में खड़ा कर दिया है. दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी प्रिया सेठ और अलवर के बहुचर्चित सामूहिक हत्याकांड का दोषी हनुमान उर्फ जैकी, दोनों आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. उन्हीं जेल की सलाखों के पीछे उन दोनों की मुलाकात हुई. बातचीत आगे बढ़ी, भरोसा पनपा और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया. अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए.
दो जघन्य हत्याकांड, एक साझा अंजाम प्रिया और हनुमान के अपराध अलग हैं, लेकिन दोनों की सजा एक- आजीवन कारावास. प्रिया ने डेटिंग ऐप के जरिए दुष्यंत शर्मा को फंसाकर उसका अपहरण किया, फिरौती वसूली और हत्या की साजिश रच डाली. वहीं हनुमान ने अपनी प्रेमिका संतोष के कहने पर उसके पति और चार बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी थी. उस वक्त इन दोनों मामलों ने देशभर में गहरी सनसनी फैलाई थी.
खुली जेल का माहौल और नज़दीकियां जयपुर की सांगानेर ओपन जेल में दोनों को करीब एक साल पहले स्थानांतरित किया गया. ओपन जेल व्यवस्था के तहत कैदियों को दिन में बाहर काम करने और रात में लौटने की अनुमति होती है. इसी अपेक्षाकृत खुले माहौल में दोनों की मुलाकातें बढ़ीं. दोस्ती ने रिश्ते का रूप लिया और फिर साथ जीने-मरने का फैसला हुआ.
पैरोल की कानूनी राहराजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला पैरोल एडवाइजरी कमेटी ने दोनों की अर्ज़ियों पर विचार किया. अधिवक्ता विश्राम प्रजापत की पैरवी के बाद प्रिया सेठ और हनुमान को 15 दिन की पैरोल मंजूर की गई. आदेश के मुताबिक, पैरोल की अवधि में नियमों का सख्ती से पालन अनिवार्य है.
शादी की तारीख और तैयारियां 23 जनवरी को दोनों की शादी तय की गई. समारोह हनुमान के पैतृक कस्बे बड़ौदामेव में रखा गया है. जयपुर से बारात रवाना हुई, घरों में रस्में शुरू हुईं. लेकिन इस शादी को लेकर उत्साह से अधिक जिज्ञासा और विवाद देखने को मिल रहा है.
सोशल मीडिया से अपराध तक 31 वर्षीय प्रिया सेठ का नाम ‘टिंडर सूटकेस मर्डर’ से जुड़ा रहा है. जांच में सामने आया कि वह सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स के जरिए लोगों से संपर्क बढ़ाती थी. महंगे कपड़े, परफ्यूम और हवाई सफर उसका शौक था. पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह वर्षों से अनैतिक गतिविधियों में लिप्त थी.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.








