
'खूनखराबे' और 'गृहयुद्ध' की धमकी देने वाले निकोलस मादुरो फिर बने वेनेजुएला के राष्ट्रपति, जानें- जीत पर क्यों उठे सवाल
AajTak
वेनेजुएला में हुए राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर निकोलस मादुरो जीत गए हैं. उन्हें 51 फीसदी वोट मिले हैं. मादुरो 2013 से वेनेजुएला के राष्ट्रपति हैं. हालांकि, विपक्ष उनकी जीत पर सवाल उठा रहा है.
वेनेजुएला में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. निकोलस मादुरो तीसरी बार राष्ट्रपति चुने गए हैं. नतीजों के मुताबिक, उन्हें 51 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं, विपक्षी उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज को 44 फीसदी वोट हासिल हुए हैं.
हालांकि, इन चुनाव नतीजों पर विपक्ष सवाल उठा रहा है. क्योंकि ज्यादातर एग्जिट पोल में विपक्ष की जीत का अनुमान लगाया गया था. इतना ही नहीं, विपक्ष ने एडमंडो गोंजालेज को 70 फीसदी से ज्यादा वोट मिलने का दावा किया है. विपक्ष का दावा है कि उसके पास गोंजालेज की जीत का डेटा भी है.
वहीं, विपक्षी नेता मारिया कोरिनो मचाडो ने सोशल मीडिया पोस्ट पर सेना से 'सही पक्ष' के साथ खड़े होने की अपील की है. उन्होंने लिखा कि 'ये अपने आपको सही पक्ष के साथ खड़े रखने का समय है. आपके पास एक मौका है और ये अभी है.'
मारिया पर सैन्य ठिकानों पर हमला करने की साजिश रचने और देश को अस्थिर करने के आरोपों के चलते चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था.
वेनेजुएला की इलेक्शन अथॉरिटी ने बताया कि विपक्ष के उम्मीदवार गोंजालेज को 44 फीसदी वोट मिले हैं. हालांकि, गोंजालेज का कहना है कि 'नतीजों को छिपाया नहीं जा सकता. देश ने शांतिपूर्वक बदलाव को चुना है.'
राष्ट्रपति निकोलस मादुरो 11 साल से सत्ता में हैं. उन्होंने पिछले हफ्ते अपने समर्थकों से कहा था कि अगर वो चुनाव हारते हैं तो वेनेजुएला में खूनखराबा और गृहयुद्ध शुरू हो जाएगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










