
खुशी कपूर ने शेयर की श्रीदेवी और बोनी कपूर की तस्वीर, लिखा- कूलेस्ट
AajTak
खुशी द्वारा शेयर की गई अनदेखी तस्वीर सभी को बेहद पसंद आ रही है. फोटो में बोनी और श्रीदेवी काफी यंग दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें खुशी अक्सर दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री के साथ मीठी यादें साझा करती हैं. फोटो को शेयर करते हुए खुशी ने कपल को कूल बताया है.
खुशी कपूर और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बोनी कपूर और दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी हैं. दोनों ही अक्सर अपनी मां श्रीदेवी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर याद करती दिखाई देती हैं. मालूम हो, साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हुआ था. खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वे अपना हर पल फैंस के साथ साझा करती रहती हैं. सोमवार के दिन खुशी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पिक्चर शेयर की है, जिसमें श्रीदेवी बोनी कपूर संग दिखाई दे रही हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












