
खुशी कपूर की तस्वीर से ज्यादा चर्चा में हाई हील्स, कीमत जानकर होगी हैरानी
AajTak
कुछ दिनों पहले ही खुशी कपूर अपनी बहन जाह्नवी कपूर के साथ दुबई में मस्ती करती नजर आईं थीं. जाह्नवी और खुशी दोनों ने रेगिस्तान में फोटोशूट कराया था, जो काफी वायरल हुआ था और उसे काफी पसंद भी किया गया था. दुबई ट्रिप पर खुशी ने ATV बाइक की सवारी का मजा भी लिया था.
खुशी कपूर उन स्टार किड्स में से हैं, जो बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही सुर्खियों में छाई रहती हैं. खुशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. खुशी कभी इंस्टा पर हॉलीडे पिक पोस्ट करती हैं, तो कभी वो दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखती हैं. फिलहाल खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीर शेयर की है. जिसमे वो फुल ऑन पार्टी मोड में दिख रही हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि हम खुशी की इस फोटो की इतनी चर्चा क्यों कर रहे हैं, तो चलिये आपको वो भी बता देते हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












