
खालिस्तान आंदोलन का नेटवर्क कितना फैला हुआ है? समझें कैसे PAK, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया में खाद-पानी मिल रहा
AajTak
खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे का चीफ अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. उसकी धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी जारी है. वहीं अमृतपाल के खिलाफ पुलिस एक्शन के विरोध में लंदन और अमेरिका में भी आवाज उठने लगी है. पता चला है कि विदेश में बैठे खालिस्तान समर्थक एक्टिव हो गए हैं. आइए जानते हैं कि भारत के बाहर खालिस्तानियों का कितना बड़ा साम्राज्य है, उन्हें कहां से फंडिंग होती है.
पंजाब में तनाव बना हुआ है. यहां इंटरनेट बैन है, धारा-144 लागू, बॉर्डर सील हैं, चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी-चेकिंग जारी है. वजह है महज 30 साल का लड़का. सिर पर नीले तो कभी पीले रंग की पगड़ी और हाथ में तलवार उसकी पहचान है. 12वीं तक पढ़ाई फिर दुबई में ट्रक ड्राइवर बना लेकिन जब भारत लौटा तो एक मकसद के साथ- ‘राज करेगा खालसा’. इसने पाकिस्तान के मंसूबों को पूरा करने के लिए गुरु गोविंद सिंह के इस पाक नारे को अपनी साजिश का हथियार बना लिया. उसके भारत आने के कुछ दिन बाद पता चला कि एक कम उम्र का युवक 'वारिस पंजाब दे' (Waris Punjab De) का सरदार बन गया है. यह कोई और नहीं, दुबई से लौटा वही लड़का था. इसका नाम है अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh). पिछले चार दिन से पूरे पंजाब की पुलिस और इंटेलिजेंस इसे पकड़ने में जुटी हुई है. उसे भगोड़ा तक घोषित कर दिया गया है.
अमृतपाल कट्टर खालिस्तान (Khalistan) समर्थक है. इसके इरादे जरनैल सिंह भिंडरावाले की तरह ही हैं, इसलिए इसे भिंडरावाले 2.0 कहा जा रहा है. अमृतपाल के खिलाफ चल रही पुलिस की कार्रवाई का विरोध भारत की सरहद को पार कर गया है. रविवार शाम को लंदन में भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तानियों ने जमकर प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं उन्होंने दूतावास पर लगे तिरंगे का भी अपमान किया.
पाकिस्तान से जुड़े हैं अमृतपाल के तार
खुफिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमृतपाल के तार पाकिस्तान में छुपे आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीएआई) के प्रमुख परमजीत सिंह पम्मा से जुड़े हैं. यह संगठन कनाडा, जर्मनी और इंग्लैंड में एक्टिव है. अमृतपाल के लिंक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने की बात कही जा रही है. यह भी चर्चा है कि अमृतपाल को आईएसआई के इशारे पर बीकेआई का हैंडलर बनाकर पंजाब भेजा गया है. कहा जाता है कि अमृतपाल के समर्थकों की संख्या विदेश में भी ज्यादा है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि विदेश में खालिस्तानियों का विरोध तेज हो सकता है. अमृतपाल के घटनाक्रम से एक बार फिर 'खालिस्तान' (खालसाओं का देश) चर्चा में आ गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि इन खालिस्तानियों का साम्राज्य कितना बड़ा है, ये कहां तक फैले हुए हैं?

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







