
खालिस्तानियों ने अमेरिका में भारतीय कांसुलेट को लगाई आग, 3 महीने में दूसरी बार किया हमला
AajTak
अमेरिका में एक बार फिर खालिस्तानियों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास (Indian consulate) पर हमला किया है. सैन फ्रांसिस्को में स्थित इंडियन कांसुलेट में खालिस्तान समर्थकों के आग लगाने का मामला सामने आया है. पिछले 3 महीनों में यह दूसरी बार है, जब खालिस्तानियों ने सैन फ्रांसिस्को की इस कांसुलेट को निशाना बनाया है.
अमेरिका में एक बार फिर खालिस्तानियों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास (Indian consulate) पर हमला किया है. सैन फ्रांसिस्को में स्थित इंडियन कांसुलेट में खालिस्तान समर्थकों के आग लगाने का मामला सामने आया है. पिछले 3 महीनों में यह दूसरी बार है, जब खालिस्तानियों ने सैन फ्रांसिस्को की इस कांसुलेट को निशाना बनाया है. खालिस्तान समर्थकों ने दावा किया है कि यह कनाडा में फरार खालिस्तान कार्यकर्ता की हत्या का बदला है.
इससे पहले हुए हमले की जांच नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी कर रही है. संभावना है कि पिछले हमले में जो लोग शामिल थे, इस हमले (2 जुलाई) में भी उन्हीं का हाथ हो. ताजा हमले के बाद सैन फ्रांसिस्को, कनाडा और यूके सहित अन्य देशों में मौजूद भारतीय संस्थानों को खालिस्तानी प्रदर्शन को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा गया है.बता दें कि 2 जुलाई से पहले हुए हमले की NIA जांच कर रही है, सूत्रों के मुताबिक 2 जुलाई को हुए हमले की जांच भी NIA को दी जा सकती है.
इससे पहले 20 मार्च को खालिस्तान समर्थकों ने सैन फ्रांसिस्को में स्थित भारत के वाणिज्यिक दूतावास में तोड़फोड़ की थी. यहां पहुंचे अलगाववादी दूतावास के अंदर घुस गए थे और वहां लगे बैरियर को तोड़ दिया था. हमले में शामिल लोग खालिस्तान समर्थित नारेबाजी कर रहे थे. हमलावरों ने दूतावास के बाहर की दीवार पर स्प्रे से बड़े-बड़े अक्षरों में 'फ्री अमृतपाल' भी पेंट कर दिया था.
भारत की प्रतिक्रिया के बाद अमेरिका ने दूतावास पर हमले की निंदा की थी. अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा था कि अमेरिका भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता है. हम दूतावास में काम करने वाले कर्मचारियों और राजनयिकों को भरोसा दिलाते हैं कि अमेरिका उनकी सुरक्षा के प्रति सचेत है और आगे से सुरक्षा देने की प्रतिज्ञा लेता है.
(इनपुट: मोहित बब्बर)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









