
'खबरदार... हमारे हितों पर समझौता किया तो...', अमेरिका से ट्रेड एग्रीमेंट करने वाले देशों को चीन की वॉर्निंग
AajTak
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि ऐसे देश जो अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट करना चाहते हैं, वे अपनी कीमत पर समझौते करें. उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों को प्रोत्साहित कर रहा है कि बीजिंग से दूरियां बनाने के एवज में उन्हें टैरिफ से छूट दी जाएगी.
अमेरिका और चीन के रिश्ते इस समय रसातल पर हैं. टैरिफ वॉर ने दोनों देशों के रिश्तों में बेइंतहा दूरियां पैदा कर दी है. इस बीच चीन ने अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते करने वाले देशों को चेतावनी दी है.
चीन ने कहा कि हम सभी देशों के अधिकारों का सम्मान करते हैं कि वे अमेरिका के साथ आर्थिक और व्यापारिक मतभेदों को समान स्तर पर बातचीत के जरिए हल करें. लेकिन हम हमारे हितों की कीमत पर किसी भी देश के साथ अमेरिका के व्यापारिक समझौतों का विरोध करते हैं.
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि हमारे हितों की कीमत पर अमेरिका के साथ किसी भी देश के व्यापारिक समझौतों का हम दृढ़ता से विरोध करते हैं. अगर ऐसी स्थिति आती है तो चीन इसे कतई स्वीकार नहीं करेगा और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण (Appeasement) से शांति नहीं आती और दबाव में किए गए समझौतों से सम्मान नहीं मिलता. चीन का यह बयान उन देशों को चेतावनी है, जो अमेरिका के दबाव में चीन के खिलाफ व्यापारिक कदम उठा सकते हैं. दूसरों के हितों की कीमत पर स्वार्थ तलाशना गलत है. इससे दोनों पक्षों को नुकसान होगा.
बता दें कि चीन का यह बयान ट्रंप प्रशासन की उस रणनीति के जवाब में आया है, जिसमें वह अपने सहयोगी देशों पर चीन के साथ व्यापार कम करने के लिए दबाव डाल रहा है ताकि अमेरिका से टैरिफ छूट मिल सके.
मालूम हो कि ट्रंप ने अमेरिका में चीन के उत्पादों पर 125 फीसदी टैरिफ लगाए जाने का ऐलान किया था लेकिन व्हाइट हाउस ने बाद में पुष्टि की थी कि चीन पर फेंटानिल को लेकर पहले लगाए गए 20 फीसदी टैरिफ के साथ चीन पर टैरिफ की दर बढ़कर 145 फीसदी हो गई है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








