
खत्म होगी जंग और रिहा होंगे बंधक, इजरायली सिक्योरिटी कैबिनेट ने हमास के साथ सीजफायर को दी मंजूरी
AajTak
इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम के लिए एक अहम करार को इजरायली सिक्योरिटी कैबिनेट ने मंजूरी दी. इस समझौते का उद्देश्य बंधकों की रिहाई और संघर्ष विराम है, जो रविवार से प्रभावी होगा. इसके तहत बंदियों की अदला-बदली की प्रक्रिया 42 दिनों तक चलेगी.
इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को विराम देने के लिए हुए करार को सिक्योरिटी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अगुवाई में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि जंग रोकने के लिए किए गए समझौते सही हैं. इजरायली मीडिया में युद्धविराम के इस समझौते को असल में बंधकों की रिहाई के लिए किया गया डील बताया जा रहा है, जिसपर अभी कैबिनेट की मुहर लगना बाकी है.
नेतन्याहू कैबिनेट में वित्त मंत्री बेजलेल स्मोट्रिच और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटामार बेन ग्विर ने सिक्योरिटी कैबिनेट में इस समझौते के खिलाफ मतदान किया. इस मीटिंग से पहले प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने उस टीम के साथ भी बैठक की थी, जो दोहा से एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करके लौटी थी. एग्रीमेंट पर अब पूर्ण कैबिनेट की वोटिंग होगी और फिर पता चलेगा कि इसे पास किया जाएगा या नहीं.
यह भी पढ़ें: इजरायल में भले मचा हो तूफान लेकिन दोहा में डील पर हो गई साइन, गाजा में रुकेगी जंग
रविवार से प्रभावी होगा युद्धविराम समझौता
पूर्ण कैबिनेट की बैठक का समय शुक्रवार को 3:30 बजे निर्धारित किया गया था, लेकिन कई मंत्रियों समेत हारेदी (अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स कम्युनिटी के सदस्यों) की राय थी कि एग्रीमेंट पर शनिवार तक वोटिंग हो, और ये कहा कि शब्बत विचारों को इस लाइफ-सेविंग मामले को स्थगित करने इजाजत नहीं दी जानी चाहिए.
ज ग पर विराम लगाने के लिए किया गया समझौता रविवार को 12.15 बजे से प्रभावी होगा. पहले दिन तीन महिला बंधकों की रिहाई दोपहर 4 बजे तक होने की उम्मीद है. इससे पहले इजरायल को शनिवार शाम तक हमास से पहले रिहा होने वालों की पहचान मिल जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










