
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में होंगे राहुल वैद्य, साउथ अफ्रीका में करेंगे शूटिंग
AajTak
राहुल वैद्य ने बताया, “खतरों के खिलाड़ी के लिए मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं. उससे ज्यादा मैं हाइट, सांप और पानी का सामना करने के लिए उत्साहित हूं. अभी तो उत्साह महसूस हो रहा है लेकिन बाद में पता नहीं क्या होगा. ये कह सकता हूं कि उत्साहित और नर्वस दोनों हूं.”
बिग बॉस में सबका दिल जीतने वाले राहुल वैद्य अब अपने फैन्स को एंटरटेन करने दोबारा आ रहें है. इस बार राहुल वैद्य खतरनाक स्टंट्स करते नजर आएंगे. आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में राहुल ने खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा होने, अपने डर, गेम प्लान के बारे में कई बातें बताई. राहुल वैद्य ने बताया, “खतरों के खिलाड़ी के लिए मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं. उससे ज्यादा मैं हाइट, सांप और पानी का सामना करने के लिए उत्साहित हूं. अभी तो उत्साह महसूस हो रहा है लेकिन बाद में पता नहीं क्या होगा. ये कह सकता हूं कि उत्साहित और नर्वस दोनों हूं.”More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












