
खतरों के खिलाड़ी पहुंचे केप टाउन, टीम के साथ शेयर की पहले स्टंट की फोटो!
AajTak
अर्जुन ने बाकी कंटेस्टेंट्स संग केप टाउन से कुछ समय मस्ती के पलों को साझा किया है. इस तस्वीर में अर्जुन, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, आस्था गिल और सना मकबूल के साथ पिंक दीवार के आगे कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं.
पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट्स अपने तय डेस्टिनेशन यानी साउथ अफ्रीका स्थित केप टाउन पहुंच चुके हैं. जहां फैंस शो के आगाज के लिए उत्साहित हैं वहीं कंटेस्टेंट्स भी केप टाउन में अपनी गेम के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. गेम के अलावा सभी कंटेस्टेंट्स केप टाउन को एक्सप्लोर करने का भी लुत्फ उठा रहे हैं. इस बीच टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपने बाकी साथियों के साथ पहले स्टंट की फोटो शेयर की है. दरअसल, अर्जुन ने बाकी कंटेस्टेंट्स संग केप टाउन से कुछ समय मस्ती के पलों को साझा किया है. इस तस्वीर में अर्जुन, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, आस्था गिल और सना मकबूल के साथ पिंक दीवार के आगे कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'हमारा पहला स्टंट...पोजिंग'. तो खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट्स ने शो का आगाज मजेदार स्टंट से किया है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












