
खतरों के खिलाड़ी: कॉकरोच के बाद अब गहरा पानी, स्टंट के लिए दोस्त बन गए राहुल वैद्य-अभिनव शुक्ला
AajTak
हाल ही में शो की एक फोटो सामने आई है, इसमें राहुल और अभिनव पानी में स्टंट कर रहे हैं. स्टंट अच्छा हो इसलिए राहुल और अभिनव आपसी मनमुटाव भुलाकर बेहतरीन तरीके से परफॉर्म कर रहे हैं. दोनों के बीच अच्छी और नई बॉन्डिंग देखने को मिलीं.
खतरों के खिलाड़ी 11 फैंस को काफी पसंद आ रहा है. शो में हर कंटेस्टेंट पूरी शिद्दत से परफॉर्म कर रहे हैं. उनकी मजबूत पर्सनालिटी देखने को मिल रही है. शो में राहुल वैद्य और अभिनव शुक्ला भी नजर आ रहे हैं. अभिनव और राहुल बिग बॉस 14 में भी नजर आए थे. इस शो में उनके बीच काफी मनमुटाव देखने को मिले थे. दोनों एक-दूसरे से बात भी कम करते थे. अब खतरों के खिलाड़ी में उन दोनों को साथ में स्टंट परफॉर्म करने पड़ रहे हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












