
खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग पूरी कर घर लौटे अर्जुन, पत्नी-बेटे ने किया ग्रैंड वेलकम
AajTak
2013 में अर्जुन और नेहा की शादी हुई थी. दोनों के एक बेटा अयान है. अयान 7 साल का है. अर्जुन अक्सर बेटे के साथ उन एक्टिविटीज करते हुए फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं. केपटाउन से भी उन्होंने बेटे को याद करते हुए पोस्ट की थी.
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग पूरी कर अब घर लौट आए हैं. घर पर उनका ग्रैंड वेलकम हुआ. उनकी पत्नी नेहा और बेटे अयान ने अर्जुन खास तरीके से स्वागत किया. उन्होंने पूरे घर को वैलून से सजाया. नेहा ने डेकोरेशन की फोटो और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. उन्होंने डेकोरेशन में Welcome Papa भी लिखवाया.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












