
'खटमल को अंगूठे से कुचला जाता है', डिप्टी सीएम फडणवीस पर उद्धव ठाकरे की टिप्पणी
AajTak
शनिवार को पुणे में एक रैली में शिवसेना (UBT) के नेता उद्धव ठाकरे ने गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला किया. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री कहा कि वो अहमद शाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज हैं. उन्होंने कहा कि आज से मैं अमित शाह को अब्दाली ही बोलूंगा. अगर आप मुझे नकली संतान बोलोगे तो मैं तुम्हे अब्दाली बोलूंगा.
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल शुरू हो गई है. विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासी बयानबाजियों ने फिर से माहौल गर्माना शुरू कर दिया है. शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को खटमल कह दिया. इसके अलावा उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा और उन्हें अहमद शाह अब्दाली कह दिया.
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को कहा खटमल उद्धव ठाकरे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कुछ लोगों को लगा कि मैंने उसे (फडणवीस) कहा था कि 'या तो तू रहेगा या मैं रहूंगा' लेकिन मैं खटमल को चुनौती नहीं देता हूं. उसने(फडणवीस) कहा कि मेरे आड़े मत आओ. अरे तेरी हैसियत ही नहीं है.खटमल को अंगूठे से कुचला जाता है. उससे पहले ठाकरे ने कहा कि जैसे मुंबई में मैने कहा था कि 'या तो तू रहेगा या मैं रहूंगा'.. मैं फिर कहता हूं 'या तो तू रहेगा या मैं रहूंगा.' यहां मेरे पैर के नीचे कलिंगड रखा गया है. पुणे रैली में साधा निशाना शनिवार को पुणे में एक रैली में शिवसेना (UBT) के नेता उद्धव ठाकरे ने गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला किया. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री कहा कि वो अहमद शाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज हैं. उन्होंने कहा कि आज से मैं अमित शाह को अब्दाली ही बोलूंगा. अगर आप मुझे नकली संतान बोलोगे तो मैं तुम्हे अब्दाली बोलूंगा.
अमित शाह को हिंदुत्व पर घेरा शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने आगे कहा, "नीतीश कुमार, चंद्र बाबू नायडू हिंदुत्व वादी व्यक्ति हैं क्या? अमित शाह बताएं उनका हिंदुत्व कैसा है? उद्धव ठाकरे ने कहा कि, अहमदशाह अब्दाली का राजनीतिक वंशज अमित शाह यहां (पुणे) आए थे. वो भी शाह था ये भी शाह हैं. नवाज शरीफ का केक खाने वाले हमें हिंदुत्व सिखाएंगे. मुस्लिम लीग के साथ बंगाल में सत्ता बनाने वाले श्यामाप्रसाद मुखर्जी हैं. आपका हिंदुत्व कैसा है, ये अमित शाह बताएं. अगर हिंदू-मुस्लिम लडके-लड़की शादी करते हैं तो आप लव जिहाद कहते हो, लेकिन आप मुसलमानों के लिए काम करते हो तो वो क्या है? अगर हम 'औरंगजेब फैन क्लब' हैं तो आप (अमित शाह) जो कर रहें वो 'सत्ता जिहाद' है.
लोगों से की ये अपील उद्धव ठाकरे ने आरएसएस के मधुकर देवरस का एक पत्र हिंदी में पढ़कर सुनाया, जिसमें संघ ने कहा है कि हम शाखाओं में मुसलमानों के खिलाफ सिखाते हैं. अब्दाली (अमित शाह) आप मधुकर देवरस के ये पत्र पढ़ो. ये लड़ाई उद्धव ठाकरे और शिवसेना की नहीं है बल्कि महाराष्ट्र की है. लोकमान्य तिलक की तरह आज मोदी-शाह के खिलाफ महाराष्ट्र असंतोष का जनक बनेगा. आज से अमित शाह को मैं अहमदशाह अब्दाली कहूंगा. आपको ये अब्दाली चाहिए या मैं? अब्दाली को कहना चाहता हूं, इस विधानसभा चुनाव के बाद अब्दाली तुम्हारे शरीर पर इतने जख्म के निशान होंगे की और जख्म के लिए जगह नहीं बचेगी. औरंगजेब की तरह इनकी राजनीतिक कब्र महाराष्ट्र में खोदो.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







