
क्या पीएम मोदी को पाकिस्तान जाना चाहिए? हां और ना, दोनों के अपने तर्क हैं
AajTak
SCO के शिखर सम्मेलन का मेजबान इस बार पाकिस्तान है. अक्टूबर में होने जा रही इसकी बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता भेजा है. विदेश मंत्री जयशंकर के बयान से लगता तो नहीं कि मोदी पाकिस्तान जाएंगे - लेकिन इस सवाल पर बहस जरूर हो रही है कि मोदी को इस्लामाबाद जाना चाहिये या नहीं?
SCO का शिखर सम्मेलन इस्लामाबाद में होने जा रहा है. ये शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों का सम्मेलन है. SCO में भारत और पाकिस्तान के अलावा चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान भी शामिल हैं.
इस्लामाबाद में होने जा रहे सम्मेलन से पहले सीनियर अफसरों की कई दौर की बैठक होगी, और मंत्री स्तर की भी मीटिंग होगी, जिसका फोकस SCO के सदस्य देशों के बीच आर्थिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और मानवीय सहयोग होगा.
पाकिस्तान एससीओ सम्मेलन का आयोजक है, और होस्ट होने के नाते पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी तरफ से न्योता भेजने की रस्म निभाई है - लेकिन सवाल ये है कि क्या प्रधानमंत्री मोदी को भी न्योता स्वीकार होगा, और वो इस्लामाबाद जाएंगे?
अक्टूबर में होने जा रहा है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पाकिस्तान ने न्योता भेजा है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान से लगता तो नहीं कि मोदी पाकिस्तान जाएंगे - लेकिन एक सवाल तो बनता है कि क्या प्रधानमंत्री मोदी को वास्तव में इस्लामाबाद नहीं जाना चाहिये?
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के फॉरेन ऑफिस की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने बताया है कि 15-16 अक्टूबर को होने वाली एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है... और उसी के तहत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है... कुछ मुल्कों ने पहले ही बैठक में शामिल होने की पुष्टि कर दी है, जिनके बारे में सही समय पर जानकारी दी जाएगी.
सम्मेलन होने में अभी करीब डेढ़ महीने का वक्त बचा है, और तब तक दुनिया में क्या क्या होता है, ये भी देखना होगा. भारत के लिए पड़ोसी मुल्कों की हर हलचल मायने रखती है. अभी अभी जो कुछ बांग्लादेश में हुआ है, भारत उससे भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका है. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़ने के बाद भारत में ही शरण ले रखी है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







