
क्वीन एलिजाबेथ-II के फेवरेट दो Corgi Dogs का क्या होगा, रॉयल फैमिली ने लिया ये फैसला
AajTak
महारानी एलिजाबेथ-II के पसंदीदा कॉर्गी डॉग्स की देखभाल उनके छोटे बेटे एंड्रयू और उनकी पूर्व पत्नी करेंगी. दरअसल महारानी के निधन के बाद ये बात चर्चा में आई थी. कॉर्गी डॉग्स को एंड्रयू ने ही पिछले साल महारानी को गिफ्ट किया था. अब दोनों कॉर्गी डॉग्स को रॉयल पैलेस में लाया जाएगा.
Queen Elizabeth II News: महारानी एलिजाबेथ-II को कॉर्गी (Corgi) ब्रीड के डॉग्स से बेहद लगाव था. उनके निधन के बाद 2 कॉर्गी कुत्तों की देखभाल उनके छोटे बेटे प्रिंस एंड्रयू करेंगे. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दोनों पालतू कुत्ते एंड्रयू के साथ 'रॉयल लॉज' में रहेंगे. एंड्रयू और उनकी पूर्व पत्नी सारा फर्ग्यूसन मुइक और सैंडी नाम के दो कुत्तों की देखभाल करेंगे. ये दोनों कुत्ते एंड्रयू और उनकी पत्नी ने ही महारानी को पिछले साल लॉकडाउन के दौरान गिफ्ट किए थे.
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद कॉर्गी डॉग्स की देखभाल की बात सामने आई थी. दरअसल, ये वही डॉग्स हैं जो कि एंड्रयू ने पिछले जून में महारानी के 95वें जन्मदिन उपहार में दिए थे. बताया जाता है कि महारानी ने अपने जीवनकाल में ऐसे करीब 30 डॉग्स को पाला था.
बीबीसी के मुताबिक इन दोनों कॉर्गी डॉग्स को रॉयल पैलेस में लाया जाएगा. एंड्रयू के एक करीबी सूत्र ने कहा कि रॉयल लॉज विंडसर एस्टेट में एक हवेली है, जो कि प्रिंस एंड्रयू और उनकी पूर्व पत्नी का घर है.
ये थे महारानी के डॉग्स के नाम
जानकारी के मुताबिक महारानी के पालतू कुत्तों के नाम व्हिस्की, शेरी, शुगर, मिथ, मिंट, बज़, ब्रश, जियोर्डी, स्मोकी, डैश, डाइम, डिस्को और डिपर थे. महारानी के पसंदीदा कॉर्गी नस्ल के कुत्ते की 2018 में मौत हो गई थी. इसके बाद एंड्रयू ने उन्हें 2021 में ये डॉग गिफ्ट किए थे.
डॉग्स को मानती थीं परिवार का हिस्सा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







