
क्लास वन अफसर बहू निकली कातिल... सुपारी देकर करवाया ससुर का मर्डर, हत्या को एक्सीडेंट दिखाने के लिए ₹1.76 लाख में खरीदी पुरानी कार
AajTak
Crime News: सरकारी नौकरी करने वाली क्लास वन अधिकारी बहू ने भाड़े के हत्यारों से अपने ही ससुर का मर्डर करवा दिया. वारदात को अंजाम कुछ इस तरह से दिलवाया गया कि पूरा मामला रोड एक्सीडेंट का लगे.
Nagpur Contract Killing Crime: महाराष्ट्र के नागपुर में सरकारी नौकरी करने वाली क्लास वन अधिकारी बहू ने भाड़े के हत्यारों से अपने ही ससुर का मर्डर करवा दिया. वारदात को अंजाम कुछ इस तरह से दिलवाया गया कि पूरा मामला रोड एक्सीडेंट का लगे. इस पूरे मामले में बहू ने अपने ड्राइवर के अलावा भाड़े के हत्यारे और 1 लाख 76 हजार रुपये में पुरानी कार की मदद ली. इसी कार से टक्कर मारने के बाद बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी. खास बात यह है कि बहू ने अपने ससुर को मारने के लिए एक ही महीने में 3 बार कोशिश की.
घटना नागपुर के मानेवाड़ा की है. जहां पुरुषोत्तम पुट्टेवार (82 वर्ष) सड़क किनारे से जा रहे थे, तभी पीछे से एक कार ने उन्हें जानबूझकर टक्कर मार दी. जब पुरुषोत्तम पुट्टेवार को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और पुलिस ने भी आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया.
लेकिन पुलिस और रिश्तेदारों को इस पूरी घटना पर शक हुआ. पुलिस ने जांच की तो पाया इस पूरे मामले में अर्चना ने ही अपने ससुर की सुपारी दी है. इसके लिए उसने भाड़े के हत्यारों के खाते में लाखो रुपये भी ट्रांसफर किए हैं.
अर्चना महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में टाउन प्लानिंग अफसर है. उसने इस वारदात के लिए अपने ड्राइवर और निजी सहायक महिला की मदद ली. इस पूरे मामले में पुलिस ने बहू सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.
नागपुर पुलिस कमिश्नर रवींद्र सिंघल के अनुसार, यह हत्या सिर्फ संपत्ति के लिए की गई. पुरुषोत्तम पुट्टेवार के पास करोड़ों की संपत्ति थी जिसे वो अपनी बेटी को भी देना चाहते थे. इसको लेकर कई दिनों से उनके घर पर कलह भी हुई और आखिर में बहू ने सुपारी देकर अपने ससुर को ही रास्ते से हटा दिया.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








