क्यों मुश्किल है गाजा से हमास को मिटाना, जमीनी हमले के बाद Israel के पास क्या रास्ते बच जाते हैं?
AajTak
आतंकी संगठन हमास ने बहुत से यहूदी नागरिकों को बंधक बनाया हुआ है. इस बीच इजरायल लगातार हमास के कब्जे वाले इलाके गाजा पर हमले कर रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में ही आर-पार का फैसला हो जाएगा. मगर, सवाल ये है कि गाजा पर हमास के खात्मे के बाद क्या इजरायल वापस लौटेगा, या अपना सैन्य बेस बनाकर वहीं बसने वाला है?
हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जब तक हमास बंधकों को छोड़ नहीं देता, शांति नहीं आएगी. बाइडेन ये बात इजरायल के मित्र और रक्षक के नाते कर रहे हैं. अमेरिका ने इजरायल के बनने में बड़ा रोल निभाया था. वैसे कोई साथ दे, या न दे, इजरायल के इरादे साफ हैं. वो हमास को मटियामेट करने की पूरी कोशिश करेगा. ये एक लंबी प्रोसेस है, जिसके बाद इजरायल के सामने कई रास्ते खुल जाएंगे.
दी जा रही अमेरिका की मिसाल
अमेरिका ने 9/11 में खत्म हुए अपने लोगों का बदला लेने और ISIS को खत्म करने के लिए जमीन-आसमान एक कर दिया. उसने अफगानिस्तान पर हमला किया और लगभग 2 दशक तक उसके सैनिक वहां रहे. इस दौरान सैकड़ों अमेरिकियों की जान गई और अमेरिका के कितने पैसे खर्च हुए, इसका कोई हिसाब-किताब नहीं है. यहां तक कि लोग कहने लगे थे कि दूसरे के घर की आग बुझाने के लिए अमेरिकी सरकार अपना घर जलाने पर तुली है.
देश में फैल गया था असंतोष
गुस्सा इतना बढ़ा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वादा करना पड़ा कि वे अफगानिस्तान से आर्मी को वापस बुला लेंगे. बाद में ये वादा पूरा भी किया गया. ये सारी कथा-कहानी इसलिए कि इजरायल ने भी हमास को खत्म करने का बीड़ा उठाया है. हमास की तुलना ISIS से हो रही है. यानी इजरायल के लिए उसे जड़ से मिटाना आसान नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









